
यूपी की सभी बड़ी खबर (फोटो सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
Lucknow/New Delhi: देश की राजधानी दिल्ली से संचालित उत्तर प्रदेश की खबरों का नंबर-1 चैनल डाइनामाइट न्यूज़ नये प्रयोगों, बिग ब्रेकिंग समाचारों के साथ अपने कलेवर के लिए जाना जाता है। देश के सबसे अधिक जनसंख्या वाले राज्य यूपी का नंबर-1 चैनल होने के नाते हम अपने पाठकों के लिये खबरों की प्रस्तुतिकरण का नया अंदाज लेकर सामने आये हैं, जिससे प्रदेश वासियों को समाचारों का जानने का एक नया अनुभव मिलेगा। अपने पाठकों के लिये हम पेश कर रहे हैं यूपी की खबरों का एक लाइव ब्लॉग, जिसमें एक ही खबर में, एक ही जगह और एक क्लिक में आपको उत्तर प्रदेश की सभी खबरें एक साथ पढ़ने को मिलेंगी।
इस लाइव ब्लॉग में आपको उत्तर प्रदेश की हर छोटी-बड़ी घटना, राजनीतिक हलचल, अपराध, खेल और हर जरूरी घटनाक्रम पढ़ने को मिलेगा।
यूपी के ऊर्जा विभाग में मचे घमासान के बीच उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है। जहां एक तरफ 10% ईंधन अधिभार वापस होने के आसार हैं, वहीं सिक्योरिटी राशि पर 6.50% ब्याज मिलना शुरू हो गया है। जानिए शक्ति भवन की बड़ी हलचल। यहां पढ़ें पूरी खबर
बलरामपुर के श्रीदत्तगंज में राप्ती नदी से 24 वर्षीय गर्भवती मंजीता और उसके 7 महीने के अजन्मे बच्चे का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। बुलेट और सोने की चेन के लिए हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी। पूरी दर्दनाक दास्तान यहाँ पढ़ें
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अगर बंगाल-बिहार जैसी चुनावी लूट यूपी में हुई तो भविष्य में चुनाव ही नहीं होंगे। वन नेशन-वन इलेक्शन से लेकर महंगाई तक पर उन्होंने सरकार को घेरा। यहां पढ़ें पूरी खबर
गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दो दिवसीय दौरा आज से शुरू हो रहा है। दोपहर बाद वह चिल्लूपार स्थित महुआपार इंटर कॉलेज मैदान पहुंचेंगे। यहां मुख्यमंत्री करीब 300 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे तथा विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर क्षेत्रवासियों को संबोधित करेंगे।
बरेली के बहेड़ी थाना क्षेत्र स्थित ट्रक यूनियन रोड पर दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रक बॉडी मेकर बिजली लाइन के नीचे काम कर रहा था, तभी वह करंट की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
झांसी पुलिस ने एक बार फिर साबित कर दिया कि अगर तकनीक और पुलिसिंग का सही तालमेल हो तो गुम हुआ सामान भी मालिक तक लौट सकता है। पिछले दिनों गुम हुए 203 एंड्रॉयड मोबाइल फोन पुलिस ने बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंप दिए हैं। करीब 38 लाख रुपये से अधिक कीमत के इन मोबाइल फोनों को सर्विलांस टीम ने CEIR पोर्टल और आईएमईआई ट्रैकिंग की मदद से खोज निकाला। पुलिस लाइन सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने मोबाइल स्वामियों को उनके फोन लौटाए। महीनों से अपने मोबाइल की तलाश में भटक रहे लोगों के चेहरों पर आज खुशी साफ दिखाई दी।
गौतमबुद्ध नगर GST ऑफिस की बैठक में डिप्टी कमिश्नर वेद प्रकाश सिंह को हार्ट अटैक आ गया। अधिकारियों का आरोप है कि एडिशनल कमिश्नर संदीप भागिया की अभद्रता और धमकी से बिगड़ी तबीयत। पीड़ित ICU में भर्ती, जबकि एडिशनल कमिश्नर ने आरोपों को नकारा। पढ़ें पूरी खबर
रायबरेली के सरेनी थाना क्षेत्र स्थित रमईपुर खुर्द गांव में जमीन विवाद को लेकर अधिवक्ता राजेन्द्र कुमार श्रीवास्तव और उनके भाई के साथ मारपीट का आरोप लगाया गया है। पीड़ित का कहना है कि बैरिकेडिंग का विरोध करने पर हमला किया गया। पांच लोगों पर धमकी देने तथा पुलिस पर आरोपियों को छोड़ने का आरोप लगाया गया है।
हापुड़ के गंगा खादर क्षेत्र में प्रतिबंधों के बावजूद अवैध बालू खनन जारी होने के आरोप लगे हैं। NGT के आदेशों की अनदेखी कर खनन गतिविधियां संचालित होने से जिला प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय स्तर पर कई शिकायतें किए जाने के बावजूद अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं होने की बात कही जा रही है।
देवरिया के ग्रामीण क्षेत्रों में विकास के सरकारी दावों और जमीनी हकीकत के बीच बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है। डाइनामाइट न्यूज़ की टीम ने रामपुर कारखाना, बैतालपुर और गौरी बाजार ब्लॉकों के कई गांवों का निरीक्षण किया, जहां शौचालय, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा और सफाई जैसी मूलभूत सुविधाओं पर गंभीर सवाल खड़े हुए। कई शौचालय अधूरे या अनुपयोगी मिले, जबकि सफाई व्यवस्था भी बदहाल दिखी। पंचायत भवन में सफाईकर्मी आराम करते मिले, जिन्होंने नालियां साफ करने का दावा किया, लेकिन मौके पर नालियां गंदगी से भरी मिलीं। ग्रामीणों ने विकास कार्यों की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
यूपी में आंधी-बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। मौसम विभाग ने आज शनिवार 13 जून को नोएडा, आगरा और वाराणसी समेत 25 जिलों में मेघ गर्जन और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। जानिए मानसून की एंट्री और अपने जिले का हाल
लखनऊ के पारा क्षेत्र स्थित हंसखेड़ा चौकी में दारोगा पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगने के बाद विवाद बढ़ गया। खुद को अधिवक्ता बताने वाले युवक की शिकायत पर लोगों ने चौकी का घेराव किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। लोगों ने उच्चाधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है।
सहारनपुर में गोगा म्हाड़ी धार्मिक स्थल को लेकर विवाद गहरा गया है। हिंदू संगठनों ने गोरक्ष गंगा सरोवर को फन प्वाइंट बनाए जाने पर आपत्ति जताते हुए धार्मिक भावनाएं आहत होने का आरोप लगाया। गोगा म्हाड़ी सुधार सभा ने प्रशासन से मांगें पूरी करने और स्थल की मर्यादा बनाए रखने की मांग की है।
कानपुर देहात में मंत्री संजय निषाद ने कहा कि राजनीति अपनी जगह है, लेकिन बेटियों का सम्मान सर्वोपरि है। उन्होंने अखिलेश यादव की बेटी को देश की बेटी बताते हुए कहा कि किसी भी महिला या बेटी पर आपत्तिजनक टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
Location : Lucknow
Published : 13 June 2026, 8:21 AM IST
Topics : Live Blog UP Breaking News UP News uttar pradesh