हिंदी
साहिबाबाद मंडी में फायरिंग
New Delhi: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के बीच पुलिस की सख्ती देखने को मिली हैं। साहिबाबाद मंडी पर फायरिंग करने वाले आरोपियों पर पुलिस ने शिकंजा कसा हैं।
लिंक रोड थाना क्षेत्र स्थित नवीन फल-सब्जी मंडी में 11 अगस्त को विवाद के दौरान गोली चलाने के मामले में पुलिस ने आठ आरोपितों पर गैंगस्टर लगाई है। एसीपी श्वेता यादव ने बताया कि पुलिस आयुक्त की संस्तुति के बाद हिस्ट्रीशीटर हरीश चौधरी, अनुराग, प्रिंस, राज, प्रशांत, अर्जुन चौधरी, अमन चौधरी और अमन पर गैंगस्टर लगी है।
गाजियाबाद में एनकाउंटर: महिलाओं के दुश्मनों को गोली मारकर सिखाया सबक, एनसीआर में मचाया हुआ था आतंक
बता दें कि 11 अगस्त को मंडी समिति की बैठक के दौरान नवीन फल एवं सब्जी मंडी में जमकर बवाल हुआ था। इस दौरान आरोपितों ने फायरिंग भी की थी। इसमें एक कामगार घायल हो गया था। मंडी सचिव और उनकी पत्नी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर विवाद शुरू हुआ था।
Location : Ghaziabad
Published : 24 November 2025, 5:03 AM IST
Topics : 05 criminals booked under Gangster Act Ghaziabad Police Action Sahibabad Mandi uttar pradesh