UP News: रायबरेली में घर में रखे पटाखों में हुआ विस्फोट, 1 की मौत, 4 झुलसे

जनपद की सलोन कोतवाली क्षेत्र के साहिबगंज बाजार में आगजनी की खबर सामने आयी है। देर रात पटाखों के गोदाम में भीषण विस्फोट हो गया। धमाका इतना तेज था कि गोदाम का कुछ हिस्सा गिर गया और आग लग गई। उसी आग की चपेट में पांच लोग झुलस गए।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 14 February 2026, 3:58 PM IST

Raebareli: जनपद की सलोन कोतवाली क्षेत्र के साहिबगंज बाजार में देर रात पटाखों के गोदाम में भीषण विस्फोट हो गया। धमाका इतना तेज था कि गोदाम का कुछ हिस्सा गिर गया और आग लग गई। उसी आग की चपेट में पांच लोग झुलस गए। झुलसे लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई जबकि अन्य घायलों का इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार विस्फ़ोट इतना तेज था कि आसपास के लोग दहशत में आ गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। प्रशासन की शुरुवाती जांच में ये पता चल रहा है कि घर में रखे गैस सिलेंडर में विस्फोट हुआ और वही रखे पटाखो में आग लग गई।

Maha Shivratri 2026: व्रत कब से कब तक रहेगा? जानें समय और पूजा विधि

मामले में पुलिस का बयान

मामले के संबंध में जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि सलोन थाना क्षेत्र के साहिबगंज मार्केट जो की कराया चौकी के अंतर्गत पड़ता है यहां पर फिरोज नामक व्यक्ति की पटाखे की दुकान है। जहां घर में आग लग गई थी। जिसमें घर के अंदर मौजूद सदस्य झुलस गए इसमें इलाज के दौरान उनकी मां की मृत्यु हो गई।

रायबरेली में चोरों के हौसले बुलंद, गरीब के घर को बनाया निशाना; लोगों में दहशत का माहौल

बाकी चार अन्य लोग घायल हुए इनमें से एक सकुशल वापस भेज दिया गया है । जबकि तीन का इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि फिरोज एक लाइसेंसी दुकान के जरिए घर में अवैध रूप से पटाखे का भंडारण कर रखा था। जिसमें आग लगे के कारण इन पटाखों में भी आग लग गई थी। इस मामले की जांच की जा रही है।

Location : 
  • Raebareli

Published : 
  • 14 February 2026, 3:58 PM IST