
हादसे के बाद ढूढते परिजन (फोटो सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
Fatehpur: फतेहपुर जनपद के थाना सुल्तानपुर घोष क्षेत्र के अंतर्गत टंणवापर (टंडवा पर) गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। गंगा नदी में नहाने गए चार नाबालिग दोस्तों में से दो के डूबने की खबर है, जिनमें से एक बच्चे की मौत हो गई है। इस घटना से पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, टंणवापर गांव के रहने वाले चार नाबालिग दोस्त गंगा नदी किनारे नहाने गए थे। नहाने के दौरान अचानक गहरे पानी में जाने से दो बच्चे डूबने लगे। साथ गए अन्य साथियों ने शोर मचाया और मदद के लिए ग्रामीणों को बुलाया।
Fatehpur: डीएम के औचक निरीक्षण से भौचक स्वास्थ्यकर्मी, सीएमएस को दिए ये निर्देश
घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों ने अपने स्तर से बच्चों को बचाने का प्रयास किया। इसके साथ ही थाना सुल्तानपुर घोष पुलिस को भी घटना की जानकारी दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची।
पुलिस ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय गोताखोरों को बुलाकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कराया। घंटों की मशक्कत के बाद एक बच्चे का शव नदी से बाहर निकाला गया। दूसरे डूबे हुए बच्चे की तलाश में लगातार सर्च ऑपरेशन जारी है।
रेस्क्यू के दौरान एक नाबालिग का शव मिलने की पुष्टि हुई है, जबकि दूसरे बच्चे के बारे में अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है। इस घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।
Fatehpur Accident: तेज रफ्तार कार पोल से टकराकर खंती में गिरी, दो बारातियों की मौत, पांच घायल
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और रेस्क्यू टीम लगातार दूसरे बच्चे की तलाश में जुटी हुई है।
Location : Fatehpur
Published : 16 May 2026, 10:10 AM IST
Topics : drowning incident fatehpur fatehpur news minors drowning Police Search river rescue operation