UP News:10वीं ऑल इंडिया बुशिकान कप कराटे चैंपियनशिप, गोरखपुर के खिलाड़ियों ने दिखाया दम

धनबाद (झारखंड) में आयोजित 10वीं ऑल इंडिया बुशिकान कप कराटे चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे देश में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई।इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर के 15 राज्यों के लगभग सैकड़ों कराटे खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

गोरखपुर: धनबाद (झारखंड) में आयोजित 10वीं ऑल इंडिया बुशिकान कप कराटे चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे देश में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। इंटरनेशनल शॉटोकान कराटे क्योंकाई संस्था द्वारा आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर के 15 राज्यों के लगभग सैकड़ों कराटे खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ बीसीसीएल धनबाद के अध्यक्ष ने किया जबकि आयोजन की संपूर्ण व्यवस्था इंटरनेशनल शॉटोकान कराटे क्योंकाई के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिहान रंजीत केसरी की देखरेख में हुई।

प्रतिभागियों का मार्गदर्शन

दो दिवसीय इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप में ओवरऑल परिणामों में झारखंड ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान प्राप्त कर राज्य का नाम रोशन किया। पश्चिम बंगाल की टीम तीसरे स्थान पर रही। उत्तर प्रदेश की टीम का नेतृत्व इंटरनेशनल शॉटोकान कराटे क्योंकाई उत्तर प्रदेश अध्यक्ष एवं अंतर्राष्ट्रीय चैंपियन शिहान पन्ने लाल यादव ने किया। उनके साथ राष्ट्रीय जज-रेफरी एवं महासचिव दीपक शाही तथा मनोज कुमार ने प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया।

UP News: गोरखपुर नगर निगम की 15वीं बैठक में हंगामा, भतीजे पर दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग पर बवाल

अनुशासित प्रदर्शन से निर्णायकों को प्रभावित

गोरखपुर के गोला बाजार क्षेत्र से शामिल टीम के खिलाड़ियों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए। स्वर्ण पदक विजेताओं में हिमांशु यादव, महिमा यादव, आव्या, यशस्व सिंह, ईशान, विश्वजीत राय, उदित विश्वकर्मा, शौर्य साहनी, आरव यादव, दिव्यांश जायसवाल, अदनान कुरैशी और सक्षम विश्वकर्मा के नाम शामिल हैं। इन खिलाड़ियों ने अपने दमदार कौशल और अनुशासित प्रदर्शन से निर्णायकों को प्रभावित किया।

खिलाड़ी देश में लगातार अपनी पहचान

रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में कृशांक राय, प्रांजल यादव, दिव्यांश शाही, जितेंद्र कुमार, पुष्पराज मिश्रा, यशवी सिंह, अक्षिता यादव, आदर्श कुमार और पवन कुमार के नाम शामिल रहे। वहीं कौटिल्य शुक्ला, मारुति नंदन वर्मा और संतोष कुमार ने कांस्य पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया। शिहान पन्ने लाल यादव ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के खिलाड़ी देश में लगातार अपनी पहचान बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह सफलता खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और प्रशिक्षकों की निरंतर मार्गदर्शन का परिणाम है।

गोरखपुर: दादी के तानों से तंग नातिन ने उठाया खौफनाक कदम, मां-बेटी गिरफ्तार

इस जीत से गोरखपुर और खासकर गोला बाजार क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। स्थानीय खेल प्रेमियों और परिजनों ने पदक विजेताओं का स्वागत कर उनका मनोबल बढ़ाया। यह उपलब्धि उत्तर प्रदेश में कराटे खेल के उज्जवल भविष्य की दिशा में एक नई ऊर्जा का संचार करती है।

 

Location : 
  • गोरखपुर

Published : 
  • 13 October 2025, 8:29 PM IST