
प्रतीकात्मक तस्वीर (Img: Google)
Lucknow: उत्तर प्रदेश में नीट काउंसलिंग से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां हजारों छात्रों की सिक्योरिटी मनी समय पर वापस नहीं की गई। इस लापरवाही को गंभीर मानते हुए सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं। मामले में दो अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, लगभग 30 हजार अभ्यर्थियों की करीब 3.8 अरब रुपये की सिक्योरिटी मनी फंसी हुई थी। यह राशि मेडिकल और डेंटल कोर्स में प्रवेश के दौरान जमा कराई गई थी, जिसे काउंसलिंग के बाद वापस किया जाना था। लेकिन देरी और लापरवाही के चलते छात्रों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
New Delhi: मोबाइल फार्मेसी से घर बैठे मिलेगी सस्ती दवाएं अब नहीं करनी पड़ेगी लंबी भाग-दौड़
अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित कुमार घोष ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। कार्यालय महानिदेशक चिकित्सा एवं प्रशिक्षण से जुड़े आचार्य डॉ. राहुल और आशुलिपिक मोहम्मद इरफान अंसारी को निलंबित कर दिया गया है।
West Bengal Election: आज दूसरे चरण में 142 सीटों पर वोटिंग, दांव पर बहुत कुछ
सरकार ने इस मामले में संबंधित बैंकों, State Bank of India और ICICI Bank को भी निर्देश दिए हैं कि वे संबंधित खातों को बंद करें और धनवापसी की प्रक्रिया को तेज करें। साथ ही दोषी कर्मचारियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है।
अधिकारियों को साफ निर्देश दिए गए हैं कि छात्रों के हितों से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस कार्रवाई के बाद उम्मीद है कि जल्द ही प्रभावित छात्रों को उनकी रकम वापस मिल सकेगी।
Location : Lucknow
Published : 29 April 2026, 9:10 AM IST