यूपी में बदायूं, रामपुर, हाथरस समेत 8 जिलों के नायब तहसीलदारों का ट्रांसफर; शाहजहांपुर, खीरी, एटा में नई नियुक्तियां

उत्तर प्रदेश में नायब तहसीलदारों के तबादले को लेकर बड़ा आदेश जारी किया गया है। बरेली, बदायूं, रामपुर, आगरा, गाजियाबाद समेत 8 जिलों के 10 अधिकारियों को नई तैनाती दी गई है। इस सूची में शाहजहांपुर को सबसे ज्यादा अधिकारी मिले हैं।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 16 November 2026, 1:13 PM IST

Lucknow: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। जहां प्रदेश के आठ जिलों में तैनात दस नायब तहसीलदारों का तबादला किया गया है। ट्रांसफर किये गये ज्यादातर नायब तहसीलदारों को शाहजहांपुर जनपद में भेजा गया है, जबकि एटा और खीरी में भी कुछ अधिकारियों को तैनाती मिली है।

इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में 136 तहसीलदारों का भी तबादला किया गया है। आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश में पुलिस और प्रशासनिक स्तर पर भी बड़ी संख्या में तबादले देखने को मिल सकते हैं।

दरअसल, उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरूआत में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आयोग द्वारा पहले ही यह दिशा-निर्देश जारी किया गया है कि तीन साल से अधिक समय तक एक ही जगह पर तैनात अफसरों का तबादला किया जाएगा। इसके अलावा अपने गृह जनपद में तैनात अधिकारियों के ट्रांसफर के आदेश भी दिये गये हैं।

ये भी पढ़ें- UP Tehsildar Transfer: यूपी में सहारनपुर से सोनभद्र तक चली तबादला एक्सप्रेस, 136 तहसीलदारों के तबादले; देखिए पूरी सूची

चुनाव आयोग के निर्देशों के बाद जारी हुआ तबादला आदेश

यह तबादला सूची भारत निर्वाचन आयोग के सर्कुलर (संख्या 437/6/1/INST/ECI/FUNCT/MCC/2026) में दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुपालन में जारी की गई है। 27 अक्टूबर 2026 को जारी हुए इसी सर्कुलर के आधार पर ये तबादले किए गए हैं। सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं।

ये भी पढ़ें- Up Assembly Election 2027: मिशन-2027 के लिए आगरा से अखिलेश यादव ने चला बड़ा दांव

देखें पूरी सूची

नायब तहसीलदार ब्रिजेश कुमार वर्मा का तबादला बरेली से शाहजहांपुर कर दिया गया है।

नायब तहसीलदार सतवीर सिंह का तबादला बरेली से शाहजहांपुर कर दिया गया है।

नायब तहसीलदार बदन सिंह यादव का तबादला बदायूं से शाहजहांपुर कर दिया गया है।

नायब तहसीलदार लोकेश कुमार-2 का तबादला रामपुर से शाहजहांपुर कर दिया गया है।

नायब तहसीलदार राजपाल सिंह का तबादला आगरा से शाहजहांपुर कर दिया गया है।

नायब तहसीलदार प्रशांत कुमार सक्सैना का तबादला गाजियाबाद से शाहजहांपुर कर दिया गया है।

नायब तहसीलदार रूपक सक्सेना का तबादला अमरोहा से शाहजहांपुर कर दिया गया है।

नायब तहसीलदार प्रतीक्षा कटारा का तबादला हाथरस से एटा कर दिया गया है।

नायब तहसीलदार अक्षय पांडेय का तबादला बहराइच से खीरी कर दिया गया है।

नायब तहसीलदार मधुरा प्रसाद का तबादला बहराइच से खीरी कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें- महराजगंज में तहसीलदारों की ट्रांसफर, सदर-निचलौल समेत तीन तहसीलदार बाहर, तीन नए अधिकारियों की जिले में एंट्री

Location :  Lucknow

Published :  16 November 2026, 1:09 PM IST