हिंदी
पत्नी और बेटे की हत्या में बड़ा खुलासा (फोटो: AI)
Moradabad: पत्नी सीमा और बेटे अंकुश की हत्या के मामले में पुलिस जांच के दौरान बड़ा खुलासा हुआ है। आरोपी जयराम और उसके भाई जसराम ने पुलिस को गुमराह करने के लिए दोनों शव अलग-अलग स्थानों पर फेंके थे। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उनका मकसद जांच को उलझाना था ताकि मामला दो जिलों की पुलिस के बीच फंस जाए और गिरफ्तारी से बच सकें।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने चककालीलेट गांव के दो अलग-अलग खेतों में सीमा और अंकुश के शव फेंके। उन्हें लगा कि यह इलाका दूसरे जिले की सीमा में आता है, जिससे जांच प्रभावित होगी। बुधवार को सीमा का शव एक खेत से मिला, जबकि अगले दिन अंकुश का शव दूसरे खेत से बरामद हुआ।
Moradabad: भूमाफियाओं से डील और हाईकोर्ट से केस वापस लेने के मामले में जानें EO पर क्या हुई कार्रवाई
पूछताछ में जयराम ने पहले दावा किया था कि पेट्रोल उसका भाई जसराम लेकर आया था। लेकिन पुलिस ने पेट्रोल पंप की सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो उसमें जयराम स्वयं पेट्रोल खरीदते हुए दिखाई दिया। फुटेज में उसके साथ अंकुश भी नजर आया। इसके बाद सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपना झूठ स्वीकार कर लिया।
पुलिस पूछताछ में जसराम ने बताया कि उसे आशंका थी कि पत्नी सीमा किसी दिन उसकी हत्या करा सकती है। इसी डर और दोनों के बीच लगातार चल रहे विवाद के चलते उसने अपने भाई के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।
Moradabad News: प्रेम विवाह का अंत इतना दर्दनाक कैसे? मैनाठेर में पति पर पत्नी की हत्या का आरोप
मृतका सीमा के पिता मन्नू चौहान ने बताया कि सीमा की पहली शादी देवरिया में हुई थी, लेकिन घरेलू विवाद और प्रताड़ना के कारण उसने पति को छोड़ दिया था। करीब 15 साल पहले उसने जसराम से दूसरी शादी की थी। इस शादी से उसका बेटा अंकुश था। परिजनों का आरोप है कि जसराम और उसके भाई ने मिलकर मां-बेटे की हत्या कर दी।
घटना की जानकारी मिलने पर सीमा के पिता मुरादाबाद पहुंचे। उन्होंने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। पोस्टमार्टम के बाद सीमा और अंकुश का अंतिम संस्कार मुरादाबाद में ही किया गया।
Location : Moradabad
Published : 11 July 2026, 3:41 PM IST