Live Now

UP Live News 11 October 2026: उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें, मौसम, सियासत और अपराध के ताजा अपडेट

UP Breaking News: उत्तर प्रदेश में आज मौसम, सियासत, अपराध, प्रशासन, ट्रैफिक और जनसरोकार से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर रहेगी। लखनऊ, नोएडा, प्रयागराज, कानपुर, वाराणसी समेत प्रदेश के सभी जिलों की बड़ी खबरें और ताजा अपडेट एक ही लाइव ब्लॉग में लगातार पढ़िए।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 11 October 2026 , 12:48 PM
google-preferred

Lucknow: देश की राजधानी दिल्ली से संचालित उत्तर प्रदेश की खबरों का नंबर-1 चैनल डाइनामाइट न्यूज़ अपने तेज-तर्रार रिपोर्टिंग और बड़ी खबरों के त्वरित अपडेट के लिए जाना जाता है। उत्तर प्रदेश की हर छोटी-बड़ी हलचल पर हमारी नजर रहती है। इसी कड़ी में 11 अक्टूबर 2026 को हम आपके लिए यूपी की हर जरूरी खबर का एक साथ अपडेट लेकर आए हैं।

प्रदेश में आज मौसम से लेकर सियासत, अपराध, प्रशासन, ट्रैफिक और जनसरोकार से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर रहेगी। कहीं मौसम का बदलता मिजाज लोगों की चिंता बढ़ा सकता है, तो कहीं अपराध, प्रशासनिक कार्रवाई और राजनीतिक गतिविधियों से जुड़े नए अपडेट सामने आ सकते हैं।

ऐसे में अलग-अलग खबरें खोजने की जरूरत नहीं है। डाइनामाइट न्यूज़ के UP Live Blog में आपको उत्तर प्रदेश की दिनभर की प्रमुख खबरें एक ही जगह मिलेंगी।

लखनऊ से लेकर नोएडा, प्रयागराज, कानपुर, वाराणसी, गोरखपुर, मेरठ और प्रदेश के दूसरे जिलों की महत्वपूर्ण खबरों को हम लगातार अपडेट करते रहेंगे। मौसम का ताजा अपडेट हो, कोई बड़ा हादसा, अपराध की खबर, प्रशासनिक कार्रवाई, ट्रैफिक से जुड़ी जानकारी या सियासी हलचल—हर जरूरी घटनाक्रम पर हमारी नजर रहेगी।

11 अक्टूबर 2026 के इस UP Live Blog में पढ़िए उत्तर प्रदेश की सियासत, अपराध, मौसम, प्रशासन और जनसरोकार से जुड़ी हर बड़ी खबर की पल-पल की अपडेट। घटनाक्रम बदलने के साथ यह लाइव ब्लॉग भी लगातार अपडेट होता रहेगा। ताजा खबरों के लिए डाइनामाइट न्यूज़ के साथ जुड़े रहें।

    LIVE NEWS & UPDATES

    • 11 Oct 2026 12:48 PM (IST)

      Mirzapur Live Update: 25 वर्षों से मां विंध्यवासिनी के भक्तों की सेवा कर रहे रतन मोहन मिश्र

      मीरजापुर के विंध्याचल में शारदीय नवरात्र के दौरान पंडित रतन मोहन मिश्र श्रद्धालुओं को निःशुल्क प्रसाद वितरित कर रहे हैं। पिछले 25 वर्षों से जारी इस सेवा के तहत पकरीतर स्थित शीतला मंदिर के सामने सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक प्रसाद बांटा जा रहा है। हरि प्रसाद कनौडिया और अन्य भक्तों के सहयोग से यह सेवा संचालित हो रही है।

    • 11 Oct 2026 11:47 AM (IST)

      Mirzapur Live Update: आस्था के आगे दिव्यांगता भी नहीं बनी बाधा, मां विंध्यवासिनी के दर्शन को बढ़ी बेटी

      उत्तर प्रदेश के मीरजापुर स्थित विंध्याचल धाम में शारदीय नवरात्र के पहले दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान एक दिव्यांग बेटी की मां के दर्शन के प्रति अटूट आस्था ने लोगों का ध्यान खींचा। पैरों से चलने-फिरने में असमर्थ होने के बावजूद वह भीड़ के बीच से आगे बढ़कर दर्शन-पूजन के लिए जा रही थी। इस दृश्य को देखकर वहां मौजूद श्रद्धालु भावुक और उत्साहित नजर आए।

    • 11 Oct 2026 11:45 AM (IST)

      Maharajganj Navratri Live Update: लेहड़ा देवी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, जयकारों से गूंजा शक्तिपीठ

      उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के फरेंदा स्थित मां लेहड़ा देवी शक्तिपीठ में शारदीय नवरात्र के पहले दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। ढोल-नगाड़ों और माता के जयकारों के बीच भक्तों ने दर्शन-पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में लगे मेले में भी रौनक देखने को मिली। महराजगंज के अलावा आसपास के जिलों और नेपाल से भी श्रद्धालु पहुंचे।

    • 11 Oct 2026 11:43 AM (IST)

      Budaun Navratri Live Update: प्राचीन नगला मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मां शैलपुत्री के जयकारों से गूंजा परिसर

      उत्तर प्रदेश के बदायूं में शारदीय नवरात्र के पहले दिन प्राचीन नगला मंदिर में मां शैलपुत्री के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने कतारों में लगकर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में ‘जय माता दी’ के जयकारे गूंजते रहे। घट स्थापना के साथ नवरात्र का शुभारंभ हुआ।

    • 11 Oct 2026 11:42 AM (IST)

      Fatehpur Murder Case LIVE: असोथर में 60 वर्षीय किसान की चाकुओं से गोदकर हत्या

      उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के सातों गांव के गडरियन पुरवा में 60 वर्षीय किसान सीताराम पाल की हत्या कर दी गई। उनका शव घर से करीब 200 मीटर दूर मुर्गी फार्म के पास मिला। अज्ञात हमलावरों पर चाकू से वार कर हत्या करने का आरोप है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।

Location :  Lucknow/New Delhi

Published :  11 October 2026, 11:40 AM IST

Advertisement