
प्रतीकात्मक छवि
New Delhi: उत्तर प्रदेश सरकार ने बुधवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए आठ आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। आईएएस अधिकारी अर्पित उपाध्याय, मुख्य विकास अधिकारी रायबरेली को नगर आयुक्त कानपुर नगर बनाया गया हैं।
इन अधिकारियों के हुए तबादले
1)आईएएस अधिकारी सेल्वा कुमारी जे., सचिव, नियोजन विभाग, उप्र शासन तथा महानिदेशक, अर्थ एवं संख्या, उत्तर प्रदेश को महानिदेशक, प्राविधिक शिक्षा, उत्तर प्रदेश एवं सचिव प्राविधिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश शासन बनाया गया हैं।
2)समीर वर्मा, आईएएस प्रतीक्षारत को सचिव, नियोजन विभाग, उत्तर प्रदेश शासन तथा महानिदेशक, अर्थ एवं संख्या, उत्तर प्रदेश बनाया गया हैं।
3)प्रभु नारायण सिंह, आईएएस प्रतीक्षारत को प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम बनाया गया हैं।
4)आईएएस अधिकारी मासूम अली सरवर को मुख्य कार्यपालक अधिकारी को उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रव वक्फ बोर्ड बनाया गया हैं।
5)आईएएस अधिकारी आशीष कुमार, विशेष सचिव, स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग, उत्तर प्रदेश शासन तथा अपर महानिरीक्षक, निबंधन, उत्तर प्रदेश को प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम बनाया गया हैं।
6)आईएएस अधिकारी सुधीर कुमार, नगर आयुक्त, कानपुर नगर को विशेष सचिव, स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग, उत्तर प्रदेश शासन तथा अपर महानिरीक्षक, निबंधन उत्तर प्रदेश बनाया गया हैं।
7)आईएएस अधिकारी अर्पित उपाध्याय, मुख्य विकास अधिकारी, रायबरेली को नगर आयुक्त कानपुर नगर बनाया गया हैं।
8)आईएएस अधिकारी अंजुलता, सचिव, मुरादाबाद विकास प्राधिकरण को मुख्य विकास अधिकारी रायबरेली बनाया गया हैं।
UP IAS Transfer: यूपी में तबादलों का दौर, आईपीएस के बाद अब कई आईएएस का ट्रांसफर, देखें सूची
तबादला सूची
Location : New Delhi
Published : 8 October 2025, 10:59 PM IST
Topics : bureaucracy news IAS transfer uttar pradesh