हिंदी
अखिलेश-पप्पू यादव के खिलाफ नारेबाजी (Img: Dynamite News)
Hathras: अयोध्या राम मंदिर के कथित चढ़ावा चोरी प्रकरण को लेकर संसद परिसर में भगवा वस्त्र पहनकर किए गए विपक्षी प्रदर्शन के विरोध में मंगलवार को हाथरस में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कोतवाली सदर क्षेत्र के घंटाघर चौराहे पर सांसद पप्पू यादव का पुतला फूंका। संसद परिसर में हाल ही में विपक्षी नेताओं द्वारा अयोध्या राम मंदिर के कथित चढ़ावा चोरी मामले को लेकर सांकेतिक प्रदर्शन किया गया था, जिसमें पप्पू यादव भगवा वस्त्र धारण किए हुए दिखाई दिए थे।
ये भी पढ़ें - अयोध्या राम मंदिर निर्माण में 800 करोड़ का बजट सीधे 2200 करोड़ पार, महिपाल सिंह के खुलासे से मचा बवाल
हाथरस में प्रदर्शन कर रहे विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि भगवा वस्त्र सनातन धर्म, साधु-संतों और आस्था का प्रतीक है, इसलिए उसे राजनीतिक प्रदर्शन का माध्यम बनाना धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है। विरोध स्वरूप कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन के बाद उसे पैरों से कुचलकर अपना आक्रोश भी व्यक्त किया।
ये भी पढ़ें - अयोध्या राम मंदिर में बड़ा फेरबदल: चंपत राय के बाद संघ के भैयाजी जोशी भी जिम्मेदारी से मुक्त, RSS में छिड़ी नई बहस
विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल शर्मा ने कहा कि भगवा का अपमान किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल मौके पर तैनात रहा। विरोध कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ, जिसमें विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
Location : Hathras
Published : 4 August 2026, 6:58 PM IST