
देवरिया में कांवड़ियों की सुरक्षा (Img: Dynamite News)
Deoria: श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को सकुशल और सुरक्षित संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने मंगलवार को थाना बरहज और थाना मदनपुर क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
बरहज के प्रमुख नदी घाटों पर एसपी ने बैरिकेडिंग, श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही, नावों एवं प्रशिक्षित गोताखोरों की उपलब्धता, चेंजिंग रूम, प्रकाश व्यवस्था, चेतावनी संकेतक, पुलिस पिकेट और अन्य सुरक्षा इंतजामों का निरीक्षण किया।
पुलिस की पहल पर नगर पालिका परिषद बरहज के सहयोग से घाटों पर चेंजिंग रूम और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित कराई गई है, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुविधाजनक माहौल मिल सके।
ये भी पढ़ें - Deoria: छोटी काशी में उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा दुग्धेश्वरनाथ के दरबार में दिखा अद्भुत नजारा
इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने थाना मदनपुर क्षेत्र स्थित बाबा महेन्द्रनाथ मंदिर पहुंचकर भीड़ प्रबंधन, प्रवेश-निकास व्यवस्था, पार्किंग, सीसीटीवी निगरानी और पुलिस ड्यूटी व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को श्रद्धालुओं के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार करने तथा सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।
ये भी पढ़ें - Deoria News: बिहार में शराबबंदी के बीच तस्करी की बड़ी साजिश नाकाम, पुलिस ने दबोचा 19 साल का तस्कर
निरीक्षण के दौरान थाना बरहज एवं थाना मदनपुर के प्रभारी सहित संबंधित अधिकारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे। एसपी ने सभी पुलिस कर्मियों को पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए, ताकि श्रावण मास और कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।
Location : Deoria
Published : 4 August 2026, 1:16 PM IST