
देवरिया में काल बनी रफ्तार (Img: Dynamite News)
Deoria: देवरिया जनपद के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार तड़के सुबह एक भीषण सड़क हादसे में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब दूध से लदी एक पिकअप रोड पर खड़ी थी को तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे टहल रही महिला के ऊपर पलट गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही सलेमपुर कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।
Deoria: अब इंतजार नहीं करेंगे! बिजली विभाग से परेशान युवाओं ने खुद ही कर डाला ये काम
वही मृतका की पहचान थाना सलेमपुर क्षेत्र के अहिरौली लाला गांव निवासी बबीता देवी उम्र 48 वर्ष के रूप मे हुई है। बताया जा रहा है कि वह सलेमपुर नगर में एक ब्यूटी पार्लर संचालित कर अपने परिवार का भरण-पोषण करती थीं। उनके परिवार में एक पुत्र जिसका नाम आदित्य उम्र 16 साल और एक पुत्री जिसका नाम नेहा कुमारी हैं। महिला की असामयिक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है तथा पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में ट्रक चालक की तलाश की जा रही है और दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है।
Location : Deoria
Published : 6 July 2026, 11:58 AM IST