UP Weather Alert: यूपी के 30 से ज्यादा जिलों में घना कोहरा और शीतलहर का डबल अटैक, बढ़ेगी ठंड

उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार सर्द बना हुआ है। अगले दो दिनों तक 30 से अधिक जिलों में घना कोहरा और शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। तापमान में गिरावट से ठंड और बढ़ेगी, जिससे जनजीवन प्रभावित होगा।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 4 January 2026, 8:14 AM IST
google-preferred

Lucknow: उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में शीतलहर और घने कोहरे का प्रकोप जारी है और फिलहाल इससे राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले दो दिनों तक 30 से अधिक जिलों में अत्यधिक घना कोहरा छाया रहेगा, जबकि कई इलाकों में शीत दिवस की स्थिति बन सकती है।

न्यूनतम तापमान में गिरावट से बढ़ेगी परेशानी

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार रविवार और सोमवार को न्यूनतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे ठंड और अधिक तीखी होगी। राजधानी लखनऊ में दिन का अधिकतम तापमान 16.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं हरदोई में प्रदेश की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई, जहां पारा 5.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

सुबह के समय दृश्यता शून्य होने की आशंका

कोहरे के चलते कई जिलों में सुबह के समय दृश्यता बेहद कम या शून्य दर्ज की गई। आगरा, कानपुर, कुशीनगर, प्रतापगढ़, उन्नाव और कौशांबी में सुबह के समय विजिबिलिटी शून्य रही। प्रयागराज और अलीगढ़ में दृश्यता 50 मीटर तक सिमट गई, जबकि लखनऊ में तड़के 150 मीटर तक ही दिखाई दिया। इससे सड़क और रेल यातायात पर भी असर पड़ने की संभावना है।

ठंड ने बढ़ाई मुश्किलें: घना कोहरा और शीतलहर से कांपा उत्तर भारत, IMD ने जारी किया अलर्ट

इन जिलों में अत्यधिक घना कोहरा का अलर्ट

मौसम विभाग ने बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदासनगर, आगरा, इटावा, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा और हमीरपुर समेत आसपास के जिलों में अत्यधिक घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में दिन के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है।

शीतलहर से कांपेगा पूर्वी और पश्चिमी यूपी

पूर्वी, मध्य और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में ठंडी पछुआ हवाएं चलने से शीतलहर का असर और बढ़ेगा। फतेहपुर, गोरखपुर, बस्ती, कुशीनगर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, कानपुर, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अयोध्या, सहारनपुर, मेरठ मंडल और रोहिलखंड क्षेत्र में शीत दिवस की पूरी संभावना जताई गई है।

UP Weather Update: जनवरी में ठंड का और बढ़ेगा असर, नए साल के पहले दिन इस शहर में रहा सबसे कम तापमान

सावधानी बरतने की अपील

मौसम विभाग ने लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने, गर्म कपड़े पहनने और बुजुर्गों व बच्चों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है। घने कोहरे के कारण वाहन चालकों को भी सतर्क रहने की जरूरत है।

Location : 
  • Lucknow

Published : 
  • 4 January 2026, 8:14 AM IST

Advertisement
Advertisement