घटना के समय पूर्व प्रधान अपने परिवार के साथ किसी शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान घर के अंदर … कोठीभार थाना क्षेत्र के परसिया ग्रामसभा में शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक किशोरी का पढ़ें पूरी खबर

घर में पंखे से लटका मिला किशोरी का शव
महराजगंज: जनपद के कोठीभार थाना क्षेत्र के परसिया ग्रामसभा में शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक किशोरी का शव घर के अंदर पंखे से लटका हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
क्या है पूरी खबर?
जानकारी के अनुसार मृतक किशोरी गांव के पूर्व प्रधान के साले की बेटी बताई जा रही है। वह पढ़ाई के उद्देश्य से पूर्व प्रधान के घर में रह रही थी और वहीं से एक निजी विद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर रही थी। शुक्रवार को घर के अंदर उसका शव पंखे से लटका हुआ मिलने के बाद परिजनों और ग्रामीणों में शोक व दहशत का माहौल बन गया।
मौके पर लोगों की भीड़
बताया जा रहा है कि घटना के समय पूर्व प्रधान अपने परिवार के साथ किसी शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान घर के अंदर किशोरी का शव फंदे से लटका हुआ मिला। जब इस घटना की जानकारी आसपास के लोगों को हुई तो देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
कितना चुनौतीपूर्ण है UPSC परीक्षा पास करना, जानिये क्या-क्या तैयारियां करनी पड़ती हैं…
सूचना मिलते ही कोठीभार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।
इस संबंध में पुलिस अधिकारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन अभी किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा।पुलिस के अनुसार फिलहाल इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। फिर भी पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।