UP Crime: गोरखपुर गीडा में प्लॉट दिलाने के नाम पर किया ये कांड, जानें पूरी खबर

सहजनवां क्षेत्र में जमीन दिलाने के नाम पर बड़ी ठगी का मामला सामने आया है, जहां दो शातिर जालसाजों ने मिलकर एक व्यक्ति से 22.30 लाख रुपये हड़प लिए और फरार हो गए। मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज…

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 18 March 2026, 5:32 PM IST

Gorakhpur: सहजनवां क्षेत्र में जमीन दिलाने के नाम पर बड़ी ठगी का मामला सामने आया है, जहां दो शातिर जालसाजों ने मिलकर एक व्यक्ति से 22.30 लाख रुपये हड़प लिए और फरार हो गए। मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरी खबर?

मिली जानकारी के अनुसार, थाना रामगढ़ताल क्षेत्र के राजीव नगर फलमंडी निवासी आशीष कुमार त्रिपाठी पुत्र स्व. पारसनाथ त्रिपाठी को जमीन की आवश्यकता थी। इसी दौरान उनका संपर्क सावन कुमार त्रिपाठी पुत्र राधेश्याम त्रिपाठी निवासी भीटी थाना पीपीगंज तथा अभय कुमार पाण्डेय निवासी बड़गहन से हुआ। दोनों ने खुद को जमीन का जानकार बताते हुए गीडा क्षेत्र में एक प्लॉट दिलाने का झांसा दिया।

खाते में 10 लाख रुपये ट्रांसफर

आरोप है कि जालसाजों ने विश्वास में लेकर बताया कि प्लॉट पर पहले से एडवांस दिया जा चुका है और बैनामा होने के बाद रजिस्ट्री कर दी जाएगी। उनकी बातों में आकर पीड़ित ने 4 सितंबर 2023 को एके ट्रेडर्स के खाते में 10 लाख रुपये और 27 सितंबर 2023 को रुद्रा इंटरप्राइजेज के खाते में 10 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। इतना ही नहीं, उसी दिन आरोपियों ने अपने परिजन के खाते में 1.80 लाख रुपये भी मंगा लिए।

आरोपियों ने महज 2 लाख रुपये वापस किए

समय बीतने के बावजूद जब जमीन का बैनामा नहीं हुआ तो पीड़ित को शक हुआ। रजिस्ट्री की बात करने पर आरोपी लगातार टालमटोल करते रहे। जब पीड़ित ने दबाव बनाया तो आरोपियों ने महज 2 लाख रुपये वापस किए और फिर बहानेबाजी शुरू कर दी।

सारा अली खान को केदारनाथ जाने से पहले करना होगा ये काम, अब आस्था का सबूत जरूरी! गैर-हिंदुओं के लिए एफिडेविट अनिवार्य

पीड़ित के अनुसार 22 जुलाई 2025 को सुबह करीब 8 बजे उसे बड़गहन स्थित आरोपियों के घर बुलाया गया, जहां दोनों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। खुद को ठगा महसूस करने पर पीड़ित ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई।

देवघर में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, अंतरराज्यीय गिरोह के कई शातिर बेनकाब; जानिये पूरा अपडेट

एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी सावन कुमार त्रिपाठी और अभय कुमार पाण्डेय के खिलाफ धोखाधड़ी, धमकी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Location : 
  • Gorakhpur

Published : 
  • 18 March 2026, 5:32 PM IST