Sonbhadra Crime: सोनभद्र में दर्दनाक घटना, युवक ने उठाया खौफनाक कदम; परिवार में मचा कोहराम

यूपी के सोनभद्र में गुरुवार को खुदकुशी की बड़ी खबर सामने आयी है।चोपन थाना क्षेत्र में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थिति में फंदे से लटककर सुसाइड कर दी। घटना से परिजनों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।  

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 26 March 2026, 8:49 PM IST

Sonbhadra: यूपी के सोनभद्र में गुरुवार को सुसाइड की बड़ी खबर सामने आयी है। चोपन थाना क्षेत्र में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थिति में फंदे से लटककर सुसाइड कर दी। घटना से परिजनों में हड़कंप मच गया।  घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मृतक की पहचान 28 वर्षीय अजीत कुमार पुत्र फूलचंद चौधरी के रूप में हुई है। घटना चोपन थाना क्षेत्र के हाईडिल कॉलोनी की है।

जानकारी के अनुसार बेटे को फंदे से लटकता देख मां ने पिता को दी घटना के सूचना दी। पिता के पहुंचने पर युवक को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। उपचार के दौरान डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

मृतक की फाइल फोटो

ग्रामीणों ने बताया कि अजीत कुमार ने अपने ही घर में पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। घटना का पता उस समय चला जब उनकी माता ने उन्हें इस हालत में देखा और तत्काल परिवार के अन्य लोगों को सूचना दी। इसके बाद पिता फुलचन्द चौधरी उन्हें आनन-फानन में चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया।

Sonbhadra News: सोनभद्र में किसानों ने किया विरोध प्रदर्शन, जानिये क्या है पूरा मामला?

पुलिस की कार्रवाई

मौत की पुष्टि होने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वही घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

सोनभद्र में VIP रौब खत्म! हूटर उतारकर किया चकनाचूर, लाल बत्ती वालों में मचा हड़कंप

पुलिस ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने  बताया कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। पुलिस मामले की आगे की जानकारी में जुटी है।

Location : 
  • Sonbhadra

Published : 
  • 26 March 2026, 8:49 PM IST