हिंदी
नए साल पर एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। अपने गांव लौट रहे पति-पत्नी को बदमाशों ने लूट के इरादे से रोक लिया और विरोध करने पर दोनों को गोली मार दी। परिजनों का आरोप है कि बदमाशों ने पहले लूटपाट की और उसके बाद दंपत्ति पर गोलियां चलाईं।
मौके पर पुलिस
Mainpuri: मैनपुरी में नए साल पर एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। अपने गांव लौट रहे पति-पत्नी को बदमाशों ने लूट के इरादे से रोक लिया और विरोध करने पर दोनों को गोली मार दी। परिजनों का आरोप है कि बदमाशों ने पहले लूटपाट की और उसके बाद दंपत्ति पर गोलियां चलाईं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया गया। यह पूरी घटना मैनपुरी सदर कोतवाली क्षेत्र के सिंहपुर पुल के पास की बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मैनपुरी शहर से मोटरसाइकिल पर पति-पत्नी अपने गांव गोपालपुर जा रहे थे। जैसे ही वे नगला रमन के पास बंबा पटरी पर पहुंचे, तभी पहले से घात लगाए बैठे अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने लूटपाट का प्रयास किया, जिस पर पति-पत्नी ने विरोध किया। इसी दौरान बदमाशों ने दोनों पर गोली चला दी।
Mainpuri Robbery: मैनपुरी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना; 40 लाख के जेवरात चोरी
गोली लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने साहस दिखाते हुए तत्काल दोनों घायलों को जिला चिकित्सालय मैनपुरी पहुंचाया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए दोनों को सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज जारी है।
घटना की जानकारी मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और बदमाशों की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
Mainpuri Politics: 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर शिवपाल यादव का बड़ा बयान, जानिए क्या बोले?
वहीं, इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। परिजनों ने पुलिस से जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।