UP Crime: महराजगंज में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला विवाहिता का शव, इलाके में हड़कंप

महराजगंज से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां परसामलिक थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला का शव उसके ससुराल में फंदे से लटकता मिलने के बाद हड़कंप मच गया, घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पढ़ें पूरी खबर

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 18 March 2026, 7:07 PM IST

Maharajganj: उत्तर प्रदेश के महराजगंज से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां परसामलिक थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला का शव उसके ससुराल में फंदे से लटकता मिलने के बाद हड़कंप मच गया, घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वही मौके पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुटी है।

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला विवाहिता का शव

मिली जानकारी के मुताबिक, परसामलिक थाना क्षेत्र के रेहरा गाँव के टोला महुलानी निवासी संधनी पासवान पत्नी दिलीप पासवान का शव आज सुबह करीब 10 बजे घर के कमरे में फंदे से लटकता मिला।जैसे ही परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर परसामलिक थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई।मौके पर मृतका के मायके के लोग भी पहुंचे हुए है।

IPL में मित्तल और बिड़ला की एंट्री? राजस्थान रॉयल्स और RCB को खरीदने के लिए अरबों डॉलर की जंग; जानें कौन मारेगा बाजी

मृतका का मायका नेपाल राष्ट्र

बताया जा रहा मृतका संधनी का मायका नेपाल राष्ट्र के कट्या रूपन्देही बताया जा रहा। मृतका के दो बच्चे एक 6 वर्ष दूसरा 4 वर्ष का है।संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से फॉरेंसिक टीम को भी बुलाकर मौके से साक्ष्य को एकत्र किया गया है। इसके बाद पुलिस जांच- पड़ताल में जुटी।

जेठ के खिलाफ शिकायत लेकर बहुरानी रूबी पहुंची पुलिस के पास, मैनपुरी पुलिस से बोली- साहब! मेरी मदद करो

पुलिस का बयान

मिली जानकारी के मुताबिक, SO अभय नारायण सिंह ने बताया कि महिला का शव कमरे में कुंडी में साड़ी से लटका हुआ मिला है। मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। जांच पड़ताल की जा रही, शव को पीएम हेतु भेज दिया गया है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया  है। गौरतलब है कि आज के समय में  इस प्रकार की खबर काफी हैरान करने वाली होती है।  हर जिले से कभी न कभी  इस प्रकार की खबर आती है जो हैरत में डाल देती है। खासकर फंदे से संदिग्ध परिस्थितियों में लटका हुआ शव मिलने की खबर  तो काफी भयावह होती जा रही है।

Location : 
  • Maharajganj

Published : 
  • 18 March 2026, 7:07 PM IST