
करंट की चपेट में आने से युवक ने गंवाई जान (Img: Pinterest)
Maharajganj: महराजगंज भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बिशुनपुर खुर्द में सोमवार दोपहर करंट लगने से 45 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार, बिशुनपुर खुर्द निवासी अय्यूब (45 वर्ष), पुत्र तज्जमुल हुसैन सोमवार दोपहर करीब 12 बजे अपने घर के सामने लगे बिजली के पोल के पास मौजूद थे। इसी दौरान अचानक वह करंट की चपेट में आ गए और अचेत होकर जमीन पर गिर पड़े। घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई।
ये भी पढ़ें - Maharajganj: एक डुबकी और फिर नहीं लौटे… 24 घंटे बाद घोंघी नदी ने लौटाया मकालू यादव का शव
आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई आरिफ अली शाह ने भिटौली थाने में प्रार्थना पत्र देकर मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
ये भी पढ़ें - Murder in Maharajganj: महराजगंज में हत्या से हड़कंप, कलयुगी बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट, वजह जानकार कांपने लगे लोग
थानाध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार राय ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर प्राप्त होने पर मामले में विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
Location : Maharajganj
Published : 13 July 2026, 7:42 PM IST
Topics : accidental death news Bhitauli Police Station electric pole current accident Maharajganj News (महाराजगंज न्यूज़) UP Police