महराजगंज में सनसनीखेज वारदात: धड़ से सिर गायब, सिर कटी लाश देख पुलिस के उड़े होश
महराजगंज के भिटौली थाना क्षेत्र में नहर किनारे झाड़ियों से एक सिर कटी लाश बरामद होने से क्षेत्र में दहशत फैल गई। पुलिस के अनुसार यह मामला स्पष्ट रूप से हत्या का प्रतीत होता है। पहचान छिपाने के लिए हत्यारे सिर को साथ ले गए या कहीं और फेंक कर फरार हो गए। गोरखपुर और महराजगंज पुलिस ने संयुक्त रूप से जांच शुरू की है।