UP Crime: मैनपुरी में एनकाउंटर! शातिर बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल

मैनपुरी में शातिर अपराधी मनीष उर्फ विपिन पैर में गोली लगने से घायल, सिपाही भी चोटिल,पुलिस ने पीछा किया तो संजापुर मोड़ पर पुलिया के पास अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल फिसल गई और बदमाश गिर पड़ा। ​बचाव में पुलिस ने चलाई गोली

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 20 May 2026, 3:59 PM IST

Mainpuri:  उत्तर प्रदेश के  ​मैनपुरी जनपद के थाना एलाऊ क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के दौरान पुलिस और एक शातिर अपराधी के बीच भीषण मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में 27 वर्षीय शातिर अभियुक्त मनीष उर्फ विपिन पैर में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। जवाबी फायरिंग में पुलिस टीम के एक आरक्षी (सिपाही) दिनेश चंद्र भी घायल हुए हैं। दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जागीर में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका उपचार चल रहा है।

चेकिंग के दौरान मुठभेड़

चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ ​पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) और क्षेत्राधिकारी नगर संतोष कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में एलाऊ थाना प्रभारी (एसओ) अवनीश त्यागी, उप-निरीक्षक दुर्योधन सिंह और पुलिस बल के साथ संजापुर तिराहा कुसमरा मैनपुरी रोड पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान पुडरी की तरफ से एक मोटरसाइकिल आती दिखाई दी। ​पुलिस टीम ने टॉर्च की रोशनी दिखाकर चालक को रुकने का इशारा किया। लेकिन पुलिस को देखकर मोटरसाइकिल चालक हड़बड़ा गया और उसने गाड़ी की रफ्तार बढ़ाकर संजापुर की तरफ भागने का प्रयास किया।

अंधाधुंध फायरिंग

पुलिस ने पीछा किया तो संजापुर मोड़ पर पुलिया के पास अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल फिसल गई और बदमाश गिर पड़ा। ​बचाव में पुलिस ने चलाई गोली ​अपने आप को पुलिस से घिरा देख बदमाश ने जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।

Gorakhpur News: छात्र नेता के घर फायरिंग मामला में BJP नेता के बेटे समेत 4 पर लगा गैंगस्टर, कुर्क होगी संपत्ति

आत्मरक्षार्थ और बचाव में जवाबी फायरिंग

पुलिस टीम ने भी अदम्य साहस का परिचय देते हुए आत्मरक्षार्थ और बचाव में जवाबी फायरिंग की। इस क्रास फायरिंग में बदमाश मनीष उर्फ विपिन पुत्र जगदीश, निवासी बखतपुर (थाना एलाऊ, मैनपुरी) के बाएं पैर में गोली लग गई, जिससे वह वहीं ढेर हो गया। ​अवैध असलहा और चोरी की बाइक बरामद ​गिरफ्तार किए गए अभियुक्त मनीष उर्फ विपिन के पास से पुलिस ने सघन तलाशी के दौरान भारी मात्रा में अवैध सामान बरामद किया है: ​एक अदद मोटरसाइकिल: स्प्लेंडर (काले रंग की, जो चोरी की है) ​अवैध असलहा: एक अदद अवैध तमंचा .315 बोर ​कारतूस: 01 जिंदा कारतूस (.315 बोर) और 03 अदद खोखा कारतूस ​नकदी: 810 रुपये नकद बरामद ​गैंगस्टर सहित दर्जनों संगीन मामले हैं दर्ज ​पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, पकड़ा गया अभियुक्त मनीष उर्फ विपिन एक हिस्ट्रीशीटर और आदतन अपराधी है।

महराजगंज: बेटे की मौत का बदला लेने के शक में ओझा की बेरहमी से हत्या, आरोपी जेलर गिरफ्तार

उसके खिलाफ मैनपुरी के विभिन्न थानों (किशनी, कोतवाली और एलाऊ) में हत्या (धारा 302/34), जानलेवा हमला (धारा 307), चोरी, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट जैसी गंभीर धाराओं में करीब 7 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। हाल ही में उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत भी मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने मामला पंजीकृत कर आगे की आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Location :  Mainpuri

Published :  20 May 2026, 3:52 PM IST