UP Crime: गोरखपुर में चोरी का बड़ा खुलासा, जानें पूरी खबर

कैंट पुलिस ने चोरी की वारदावत का सफल खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई 38 हजार रुपये नकद राशि और एक साउंड बॉक्स बरामद किया है। पढिए पूरी खबर

Updated : 15 February 2026, 9:35 PM IST

गोरखपुर:  गोरखपुर के कैंट पुलिस ने चोरी की वारदावत का सफल खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई 38 हजार रुपये नकद राशि और एक साउंड बॉक्स बरामद किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर डॉ कैस्तुभ द्वारा अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।

क्या है पूरी खबर?

पुलिस के अनुसार, नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी कैण्ट के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम सक्रिय थी। इसी क्रम में उपनिरीक्षक अवनीश कुमार पाण्डेय और उनकी टीम ने थाना कैण्ट में दर्ज मुकदमा संख्या 52/2026 से जुड़े आरोपी रवि गौंड उर्फ पतरू को गिरफ्तार किया। पूछताछ और तलाशी के दौरान आरोपी के पास से चोरी की रकम व साउंड बॉक्स बरामद हुआ, जिसके बाद मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोत्तरी करते हुए आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

घटना का विवरण देते हुए पुलिस ने बताया कि 14 फरवरी 2026 को वादी द्वारा तहरीर दी गई थी कि 13 फरवरी की रात पार्क रोड स्थित उनके पार्लर में चोरी हो गई। अज्ञात चोर छत के रास्ते अंदर दाखिल हुआ और कुंडी तोड़कर दराज में रखी नकदी तथा साउंड बॉक्स लेकर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और तकनीकी साक्ष्यों व मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी तक पहुंचने में सफलता हासिल की।

Ind Vs Pak Live Update: भारत की बल्लेबाजी और पाक की बॉलिंग, कोलंबो में महामुकाबले का जानें हर अपडेट

मामलों की जानकारी

गिरफ्तार आरोपी रवि गौंड उर्फ पतरू का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार उसके खिलाफ पूर्व में भी चोरी से संबंधित मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें थाना गोरखनाथ क्षेत्र का एक मामला शामिल है। पुलिस का कहना है कि आरोपी पहले भी चोरी की घटनाओं में संलिप्त रहा है और उससे पूछताछ के दौरान अन्य मामलों की जानकारी जुटाई जा रही है।

Maharajganj: पुलिस कार्यालय में अचानक पहुंचे SP, लंबित फाइलों पर चली नजर, कर्मचारियों को मिलें ये सख्त संदेश

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक अवनीश कुमार पांडेय, उपनिरीक्षक आशीष कुमार दुबे तथा कांस्टेबल संजीत यादव की भूमिका महत्वपूर्ण रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Location : 
  • गोरखपुर

Published : 
  • 15 February 2026, 9:35 PM IST