UP Codeine Cough Syrup Case: यूपी से कैसे फैला करोड़ों का काला कारोबार? UP STF ने खोला कोडीन कफ सिरप कांड का राज

उत्तर प्रदेश के बहुचर्चित कोडीन कफ सिरप कांड को लेकर यूपी एसटीएफ ने चार्जशीट दाखिल की है, जिसमें 900 करोड़ रुपये के काले कारोबार के जिक्र के साथ इस कांड से जुड़े कई राज खोले गये हैं।

Updated : 24 May 2026, 12:26 PM IST
google-preferred

Varanasi: उत्तर प्रदेश के बहुचर्चित कोडीन कफ सिरप कांड को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स ने इस केस में चार्जशीट दाखिल कर ली है। एसटीएफ की चार्जशीट में 900 करोड़ रुपयों के काले कारोबार के साथ ही कोडीन कफ सिरप कांड के कई राजफाश किये गये हैं। यूपी एसटीएफ ने इस केस में 40 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है। चार्जशीट में तीन विदेशी तस्करों के नाम का भी जिक्र है।

अब भी तीन आरोपी और मास्टरमाइंड फरार

कोडीन कफ सिरप कांड में कुल 12 आरोपी शामिल हैं। 9 आरोपियो को जेल भेजा जा चुका है। मामले में अब भी तीन आरोपी और मास्टरमाइंड फरार चल रहे हैं। केस के मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल, गौरव और वरुण सिंह हैं। तीनों आरोपी फिलहाल फरार चल रहे हैं और तीनों के विदेश में होने की आशंका जतायी जा रही है। आरोपियों के खिलाफ जांच अभी जारी है। चार्जशीट में एसटीएफ ने इस कांड से जुड़े कई राज खोले हैं।

Codeine Cough Syrup Case: कोडीन कफ सिरप मामले में बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने आरोपी को कोलकाता से दबोचा

दो बर्खास्त सिपाहियों के नाम भी चार्टशीट दाखिल

कोडीन कफ सिरप कांड के आरोपियों में शामिल विभोर राणा, सचिन, अभिषेक शर्मा, विशाल सिंह, शुभम शर्मा, धर्मेंद्र विश्वकर्मा, बिट्टू के खिलाफ एक मामले में पहले ही चार्जशीट दाखिल हो चुकी है। अब आलोक सिंह और अमित सिंह के खिलाफ चार्टशीट दाखिल की गई है।

दो बर्खास्त सिपाहियों के नाम भी पुलिस ने चार्टशीट दाखिल की है।

Codeine Cough Syrup Case: कफ सिरप मामले में ईडी का बड़ा खुलासा, जानें क्यों दोबारा शुभम के परिवार को किया गया तलब

एसटीएफ की चार्जशीट में बताया गया है कि साल 2019 में कोडिन कफ सिरप की तस्करी का खेल शुरू किया करोड़ों का फायदा देखकर 2024 में इसके काले कारोबार के जबरदस्त और संगठित तरीके से आरोपियों द्वारा बढ़ाया गया। तस्करी की खेप बिहार और बंगाल के रस्ते बांग्लादेश और वहां से अन्य देशों तक भी भेजी गई।

Location :  Varanasi

Published :  24 May 2026, 12:20 PM IST

Advertisement