यूपी के कैबिनेट मंत्री की पत्नी और पूर्व मेयर को धमकी, जानिये पूरा मामला

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री की पत्नी को धमकी दिये जाने का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 5 February 2026, 1:46 PM IST

Lucknow: उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता की पत्नी अभिलाषा गुप्ता नंदी को धमकी दिये जाने का बड़ा मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस-प्रशासन मामले की जांच में जुट गई है और धमकी देने वाले की तलाश की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी की पत्नी व पूर्व मेयर अभिलाषा नंदी को सोशल साइट्स फेसबुक के कमेंट बॉक्स में धमकी भरा पोस्ट किया गया है।

बताया गया कि शैलेश श्रीवास्तव नाम की यूजर आईडी से धमकी भरा पोस्ट किया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

Location : 
  • Lucknow

Published : 
  • 5 February 2026, 1:46 PM IST