UP Cabinet Expansion पर मायावती का बड़ा बयान, बोलीं- जनता के जीवन में दिखना चाहिए असर, नहीं तो लोग इसे राजनीतिक जुगाड़ मानेंगे

उत्तर प्रदेश में हुए मंत्रिमंडल विस्तार पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने तीखी लेकिन संतुलित प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि सरकार के फैसलों का असर गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं की जिंदगी में साफ दिखना चाहिए। साथ ही कानून-व्यवस्था और ब्राह्मण समाज की सुरक्षा को लेकर भी उन्होंने योगी सरकार पर सवाल उठाए।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 11 May 2026, 3:13 PM IST

Lucknow: उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अब बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लंबा बयान जारी करते हुए कहा कि मंत्रिमंडल का विस्तार या फेरबदल किसी भी सत्ताधारी दल का आंतरिक राजनीतिक मामला होता है, इसलिए इस पर सीधी टिप्पणी करना उचित नहीं होगा।

हालांकि उन्होंने साफ कहा कि सरकार के ऐसे फैसलों का सकारात्मक प्रभाव जनता के जीवन में दिखना चाहिए। खासतौर पर गरीबों, मजदूरों, किसानों, युवाओं और महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान में सुधार नजर आना जरूरी है। मायावती ने कहा कि अगर ऐसा नहीं होता तो लोग इसे सिर्फ राजनीतिक संतुलन बनाने की कोशिश और सरकारी खर्च बढ़ाने वाला कदम मानेंगे।

कानून-व्यवस्था और कमजोर वर्गों की सुरक्षा पर उठाए सवाल

बसपा सुप्रीमो ने अपने बयान में कानून-व्यवस्था का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग, विशेषकर कमजोर तबकों को जान-माल और मजहब की सुरक्षा महसूस होनी चाहिए। सरकार और मंत्रियों के कामकाज में यह भरोसा दिखाई देना बेहद जरूरी है, क्योंकि यही उनकी पहली संवैधानिक जिम्मेदारी है।

जलभराव से जंग के लिए गोरखपुर तैयार! पम्पिंग स्टेशन से कंट्रोल रूम तक हाई अलर्ट

मायावती ने कहा कि अगर आम जनता को न्याय और सुरक्षा का एहसास नहीं होगा तो मंत्रिमंडल विस्तार का कोई वास्तविक महत्व नहीं रह जाएगा। उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि जनता अब केवल राजनीतिक घोषणाओं से संतुष्ट नहीं होती, बल्कि जमीन पर बदलाव देखना चाहती है।

ब्राह्मण समाज की सुरक्षा का मुद्दा भी उठाया

मायावती ने हाल ही में लखनऊ में भाजपा से जुड़े एक युवा ब्राह्मण नेता पर हुए जानलेवा हमले का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद प्रदेश में कानून-व्यवस्था को लेकर फिर चर्चा तेज हो गई है। साथ ही यह सवाल भी उठ रहा है कि ब्राह्मण समाज खुद को उपेक्षित और असुरक्षित महसूस कर रहा है।

Bihar IAS Transfer: कौन हैं कानपुर से पढ़ाई करने वाले IAS कुमार रवि जिन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी

उन्होंने दावा किया कि बसपा सरकारों के दौरान समाज के हर वर्ग को समान सुरक्षा और न्याय मिला था। मायावती ने कहा कि उनकी सरकार ने 'सर्वजन हिताय और सर्वजन सुखाय' की नीति के तहत काम किया था, जिसमें ब्राह्मण समाज सहित सभी वर्गों को सम्मान और सुरक्षा दी गई थी।

Location :  Lucknow

Published :  11 May 2026, 3:13 PM IST