हिंदी
यूपी की सभी बड़ी खबर (फोटो सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
Lucknow: देश की राजधानी दिल्ली से संचालित उत्तर प्रदेश की खबरों का नंबर-1 चैनल डाइनामाइट न्यूज़ अपने नये प्रयोगों, तेज-तर्रार रिपोर्टिंग और बिग ब्रेकिंग समाचारों के लिए जाना जाता है। देश के सबसे अधिक आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश की हर छोटी-बड़ी हलचल पर हमारी नजर रहती है। इसी कड़ी में 29 अगस्त 2026 को हम आपके लिए यूपी की खबरों को पढ़ने और समझने का एक नया अनुभव लेकर आए हैं।
प्रदेश में आज मौसम से लेकर सियासत, अपराध, प्रशासन, ट्रैफिक और जनसरोकार से जुड़ी कई अहम खबरें सामने आ रही हैं। कहीं भारी बारिश और जलभराव ने लोगों की मुश्किलें बढ़ाई हैं तो कहीं अपराध से जुड़े मामलों ने सनसनी मचा दी है। वहीं राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियों पर भी लगातार अपडेट सामने आ रहे हैं। ऐसे में हर खबर पर अलग-अलग जाने की जरूरत नहीं है।
डाइनामाइट न्यूज़ के UP Live Blog में आपको उत्तर प्रदेश की दिनभर की हर बड़ी खबर एक ही जगह, एक ही क्लिक में मिलती रहेगी। लखनऊ से लेकर नोएडा, प्रयागराज, कानपुर, वाराणसी, गोरखपुर, मेरठ और प्रदेश के हर जिले की महत्वपूर्ण खबरों को हम लगातार अपडेट करते रहेंगे।
29 अगस्त 2026 के इस लाइव ब्लॉग में पढ़िए यूपी की सियासत, अपराध, मौसम, प्रशासन और हर बड़ी हलचल की पल-पल की अपडेट। खबरों के बदलते घटनाक्रम के साथ यह लाइव ब्लॉग भी लगातार अपडेट होता रहेगा, ताकि आप प्रदेश की हर जरूरी खबर से जुड़े रहें।
महराजगंज: जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में शनिवार को जिले की स्वास्थ्य सेवाओं और राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा के दौरान कई योजनाओं की धीमी प्रगति सामने आने पर जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने सख्त रुख अपनाया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी। बैठक में टेलीकंसल्टेशन, टीबी नोटिफिकेशन, आयुष्मान कार्ड, संस्थागत प्रसव, जननी सुरक्षा योजना, टीकाकरण और पोषण सेवाओं समेत कई महत्वपूर्ण बिंदुओं की समीक्षा की गई।

दिनांक 26.08.2026 की रात्रि में थाना विन्ध्याचल क्षेत्रान्तर्गत पटेंगरा नाला के पास अर्टिगा कार सवार व्यक्तियों द्वारा गुटखा खाकर मोटरसाइकिल सवार युवक के ऊपर थूकने का विरोध करने पर कार सवारों द्वारा युवक के साथ मारपीट एवं गाली गलौज की घटना के सम्बन्ध में वादी विकास निषाद पुत्र रामलखन निषाद निवासी पुरानी वीआईपी मोतिया झील थाना विन्ध्याचल की प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना विन्ध्याचल पर मु0अ0स0-243/2026 धारा 115(2),352,351(3)भादवि पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी ।
फतेहपुर। हथगाम थाना क्षेत्र के इसाकपुर मजरे निजामुद्दीनपुर गांव में शुक्रवार देर रात एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद मायके पक्ष ने ससुरालियों पर महिला की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मायके पक्ष के अनुसार, शुक्रवार शाम करीब सात बजे महिला ने अपनी मां शकुंतला देवी से फोन पर बातचीत की थी। इसके बाद रात करीब 11 बजे ससुराल पक्ष की ओर से मायके वालों को सूचना दी गई कि महिला की तबीयत अचानक खराब हो गई है और उसके मुंह से झाग निकल रहा है।

फतेहपुर। थाना सुल्तानपुर घोष पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मानसिक रूप से विक्षिप्त पीड़िता से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने के आरोप में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा व कारतूस भी बरामद किया है।

मड़िहान थाना क्षेत्र के शेरुआ ग्राम पंचायत स्थित बकहर नदी के छहमुहंवा मुहाने पर शुक्रवार देर शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। भैंस की पूंछ पकड़कर नदी पार कर रहा 70 वर्षीय बुजुर्ग चरवाहा पानी के तेज बहाव में बह गया। शनिवार दोपहर तक उसका कहीं अता-पता नहीं चल सका है। संतनगर थाना क्षेत्र के शीतलगढ़ पटेहरा गांव निवासी सुरसत्ती देवी ने बताया कि उनके पति शरण कोल 70 वर्ष को मड़िहान थाना क्षेत्र के शेरुआ गांव निवासी कैलाश यादव शुक्रवार सुबह रक्षाबंधन के दिन 10 बजे बाइक से अपने घर ले गए थे। आरोप है कि लगभग तीन माह पहले शरण ने उनकी चरवाही छोड़ दी थी, फिर भी जबरदस्ती ले जाया गया। घर पर खाना खिलाने के बाद कैलाश ने अपनी दर्जन भर भैंसों को चराने के लिए शरण को भेज दिया।सुबह लगभग 11 बजे शरण एक भैंस की पूंछ पकड़कर नदी पार कर दूसरे किनारे चले गए।
जिले के सहसवान थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। हरदत्तपुर रोड स्थित पब्लिक हेल्थ केयर हॉस्पिटल में प्रसव के लिए भर्ती एक महिला और उसके नवजात की ऑपरेशन के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और अस्पताल में हंगामा हो गया। सूचना पर पहुंची सहसवान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अस्पताल से 2 महिलाओं और 2 युवकों समेत चार लोगों को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया है।
मिर्ज़ापुर के बोकरिया फॉल में डूबने से चंदौली के युवक की गई जान
थाना क्षेत्र अंतर्गत बोकरिया फॉल में डूबने से शनिवार को एक युवक की मृत्यु हो गई है। युवक की पहचान चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के डीजल कालोनी निवासी 29 वर्षीय रतन प्रजापति के रूप में हुई है। वह परिजनों के साथ बोकरिया फाल में पिकनिक मनाने आया था। घटना की सूचना मिलते ही लहंगपुर चौकी की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लालगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत लहंगपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के बोकरिया फाल चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत डीजल कालोनी निवासी रतन प्रजापति पुत्र सरोज प्रजापति परिजनों के साथ बोकरिया जलप्रपात (फाल) में पिकनिक के लिए परिजनों के साथ पहुंचा था।
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में पारिवारिक परिचित और फर्जी डॉक्टर रिजवान ने नाबालिग छात्रा को लिफ्ट देने के बहाने OYO होटल ले जाकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
यहां पढ़ें पूरी खबर: जिसे अंकल कहकर पुकारती थी मासूम, वही निकला आदमखोर दरिंदा! बुलंदशहर में नाबालिग से OYO होटल में हैवानियत
अहरौरा थाना क्षेत्र के डकही गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों पर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। परिजनों का दावा है कि शिकायत देने के बावजूद स्थानीय पुलिस मुकदमा दर्ज करने में हीलाहवाली और टालमटोल कर रही है।
क्षेत्र में आए दिन चोरी, लूट, मारपीट, मादक पदार्थों की अवैध बिक्री और ओवरलोड वाहनों के अवैध परिवहन की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस इन घटनाओं पर लगाम लगाने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है, जिससे शासन के अपराध-मुक्त समाज के दावों पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

महराजगंज: मिठौरा ब्लॉक क्षेत्र के परासखांड टोला पोखरहवा स्थित एक तालाब में शनिवार सुबह मगरमच्छ दिखाई देने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। तालाब में मगरमच्छ होने की खबर जैसे ही आसपास के गांवों में फैली, बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। तालाब के किनारे मगरमच्छ की मौजूदगी ने लोगों के बीच दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।

चंदौली के धीना थाना क्षेत्र अंतर्गत रैथा गांव निवासी 28 वर्षीय सुनील राम बीते गुरुवार को अगहर वीर बहुरिया नदी के पास गया था, जहां अचानक पैर फिसलने के कारण वह गहरे पानी में गिरकर डूब गया। घटना के बाद से ही दो दिनों तक ग्रामीण अपने स्तर से उसकी तलाश में जुटे हुए थे।
शनिवार को कम्हरी बरहन गांव के पास नदी में एक शीशम के पेड़ की झाड़ियों में युवक का सिर और हाथ फंसा देख ग्रामीणों के होश उड़ गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मिर्जापुर, 29 अगस्त 2026। पर्यावरण संरक्षण, हरित क्षेत्र के विस्तार तथा प्रकृति के प्रति जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से काशी हिंदू विश्वविद्यालय के राजीव गांधी दक्षिणी परिसर, मिर्जापुर में शनिवार को ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत वृहद पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। काशी हिंदू विश्वविद्यालय और मिर्जापुर जिला प्रशासन की संयुक्त पहल के तहत परिसर के विभिन्न क्षेत्रों में लगभग 8,000 पौधों का रोपण किया गया।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय (पीडीडीयू) नगर पालिका परिषद के वार्ड 5, 3 और 16 में कई दिनों से भारी जलजमाव बना हुआ है। घरों में नाली व शौचालय का बदबूदार पानी घुसने से नाराज लोगों ने पानी में खड़े होकर नगर पालिका और जिला प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।
मामला तूल पकड़ते ही डीएम चंद्र मोहन गर्ग, ईओ और चेयरमैन प्रतिनिधि के साथ मौके पर पहुंचे। डीएम ने प्रभावित इलाकों का निरीक्षण कर पंपों से पानी निकालने के निर्देश दिए और एल-शेप नाले को सीधा कर स्थायी समाधान कराने की कवायद शुरू की। वहीं छात्र नेताओं ने चेतावनी दी है कि एक सप्ताह में समस्या का स्थायी समाधान न होने पर नगर पालिका का घेराव किया जाएगा।
मुजफ्फरनगर के खतौली थाना क्षेत्र में हुए सरदार आलम हत्याकांड का पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार पिता के साथ हुई कथित बेइज्जती का बदला लेने के लिए बेटे और उसके साथियों ने मिलकर सरदार आलम की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। मृतक सरदार आलम का आरोपी पक्ष के पिता कालू के साथ विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद के दौरान सरदार आलम ने कालू के साथ गाली-गलौज की और उसकी दाढ़ी खींच दी, जिससे वह कथित रूप से अपमानित महसूस कर रहा था।
महराजगंज: कोल्हुई थाना क्षेत्र में यूरिया खाद की कथित तस्करी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।सुबह होते ही कस्बे की गलियों में तस्कर बाइक से खाद की बोरियां ढोने में जुट जाते हैं। कई बार एक बाइक पर तीन-तीन बोरी खाद लादकर नेपाल की ओर ले जाने की बात सामने आ रही है।
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद स्थित रतनपुरी थाना क्षेत्र के दारुल उलूम रहीमिया मदरसे ( धर्मांतरण के अड्डे ) पर बुलडोजर से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई बड़े पैमाने पर चल रही है।
दरसअल इस मदरसे पर योग साधना आश्रम के महंत स्वामी यशवीर जी महाराज ने हिन्दू युवक युवतियों के धन्मांतरण का आरोप लगाया था। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले की शिकायत पर मदरसे के संचालक मौलाना हिफजुर्रहमन अंसारी उसके दो बेटे जुबैर अंसारी और जुनैद अंसारी पर बीएनएस की धारा 352/351(2) व 3/5(2) उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म सप्रवर्तन अधिनियम 2021 में मुकदमा दर्ज किया था। जिसपर पुलिस इस मामले में मौलाना के दोनों बेटों को गिरफ्तार कर जहाँ पहले ही जेल भेज चुकी है।
देवरिया थाना कोतवाली पुलिस ने चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 8.220 ग्राम पीली धातु का एक टुकड़ा और 5,230 रुपये नकद बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में उमानगर और कैलाशपुरी क्षेत्र में चोरी की घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकार की है।

सीतापुर जिले के इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर पिरई नदी में नहाते समय एक युवक डूब गया। हादसा गाड़ीघाट देवरिया पुल के पास हुआ। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और युवक की तलाश शुरू की। स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में खोजबीन जारी है।
जानकारी के अनुसार पिपरी खुर्द निवासी रवि राठौर (19) पुत्र विजय शंकर दोपहर करीब 2 बजे दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था। नहाते समय वह अचानक गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते डूब गया। रवि के दोस्तों ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी।

अमेठी में इंदिरा गांधी स्कूल एंड कॉलेज आफ नर्सिंग की जीएनएम की फाइनल ईयर की छात्रा के मौत के मामले में बड़ा मोड़ आया है।छात्रा की मौत को सुसाइड बताने वाली पुलिस ने दूसरे दिन मृतका की मां की तहरीर पर स्कूल के प्रिंसिपल और वार्डन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे मामले में आगे की जांच एवं विधिक कार्यवाही में जुट गई है।

महराजगंज: भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी को लेकर लगातार चर्चाओं के बीच सोनौली पुलिस और एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई में नेपाल भेजे जाने की तैयारी में रखी 41 बोरी कद्दू के बीज बरामद किए गए। मौके से UP70GT0978 नंबर की पिकअप भी कब्जे में ली गई। कार्रवाई के बाद एक बार फिर बॉर्डर पर निगरानी और तस्करी पर प्रभावी अंकुश को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

गोरखपुर खजनी क्षेत्र स्थित मां कोटही के प्रांगण में शनिवार को कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं ने आगामी चुनावों को लेकर जोरदार हुंकार भरी। जिलाध्यक्ष राजेश तिवारी की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद एवं एआईसीसी पर्यवेक्षक श्याम कुमार दौलत बर्वे ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और जनता के बीच लगातार संवाद स्थापित करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में युवाओं की बड़ी भागीदारी देखने को मिली।
मैनपुरी अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत किशनी पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध देशी तमंचा 315 बोर तथा दो जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस द्वारा अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

2017 को हम लोग फिर से रिपीट करेंगे प्रचंड बहुमत से तीसरी बार यूपी में कमल खिलेगा। आदरणीय योगी आदित्यनाथ तीसरी बार मुख्यमंत्री बनेगे कहीं कोई शंका इसमें नहीं है, चाहे कोई टीवी वाले हों या सर्वे वाले हो कहीं कोई किसी के मन में कोई शंका नहीं है। 2017 से पहले वाला उत्तर प्रदेश गुंडई वाला अराजकता वाला चौथ वसुली वाला प्रतिदिन उत्तर प्रदेश में होने वाले दंगे वन डिस्टिक वन माफिया को जनता भूली नहीं है। किसी भी कीमत पर किसी भी दिशा में ऐसे लोगों के हाथ में सत्ता सौंपने का जनता काम नहीं करेगी। 2012 से लेकर 2017 के बीच उत्तर प्रदेश की जनता को जो झिलवाया है और प्रदेश में त्राहि त्राहि बोला है।

सुल्तानपुर मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के ढेमा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर बाइक सवार हमलावरों ने 40 वर्षीय विपिन सिंह पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमले में विपिन सिंह के सीने में तीन गोलियां लगीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया
गंभीर रूप से घायल विपिन सिंह को तत्काल जिला मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
देवरिया पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज मझौलीराज में भाटपार रानी और सलेमपुर विधानसभा क्षेत्रों के लिए 305 करोड़ रुपये की लागत वाली 80 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने देवरिया के आध्यात्मिक और ऐतिहासिक महत्व का जिक्र करते हुए प्रदेश की पिछली सरकारों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में न तो पर्याप्त रोजगार के अवसर थे और न ही विकास की गति दिखाई देती थी। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि उनकी सरकार में अब तक 9.5 लाख युवाओं को रोजगार दिया गया है और अगले एक वर्ष में एक लाख और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।
बदायूं के दातागंज थाने की हवालात में हुई राजेश की संदिग्ध मौत के मामले में एक नया सीसीटीवी वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की भूमिका और अधिक संदेह के घेरे में आ गई है। हवालात के अंदर का बताया जा रहा यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि हवालात के अंदर जमीन पर पड़ा राजेश बेहद गंभीर हालत में है। एक पुलिसकर्मी उसे सहारा देकर उठाने और पानी पिलाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन राजेश पानी पीने की स्थिति में भी नहीं दिख रहा है। वह बेसुध सा पड़ा है। जैसे ही पुलिसकर्मी उसका हाथ छोड़ता है, राजेश निढाल होकर जमीन पर गिर पड़ता है। यह दृश्य देखकर साफ लगता है कि उसकी हालत पहले से ही बेहद नाजुक थी।
जनपद औरैया की पौराणिक एवं धार्मिक धरोहरों में शामिल जाना क्षेत्र स्थित पंच पोखर आश्रम, जिसे स्थानीय लोग पचपोखरा देवभूमि के नाम से भी जानते हैं, अपनी प्राचीन धार्मिक मान्यताओं और पौराणिक कथाओं के कारण विशेष पहचान रखता है।
स्थानीय परंपराओं एवं प्रचलित मान्यताओं के अनुसार इस पवित्र स्थल को महाभारत कालीन राजा जनमेजय के सर्पमेध अथवा नागयज्ञ से जोड़कर देखा जाता है।
फतेहपुर से बड़ी खबर सामने आई है। बकेवर थाना क्षेत्र की नामामऊ गांव की 22 वर्षीय क्षमा गुप्ता शाहजहांपुर नहर पुल में लापता होने की आशंका को लेकर करीब 25 घंटे से चल रही तलाश आखिरकार खत्म हो गई। कल्यानपुर थाना और बकेवर थाना पुलिस सहित ग्रामीणों के लगातार सर्च अभियान और पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद युवती का शव कल्यानपुर थाना क्षेत्र के अदमापुर रामगंगा नहर पुल से बरामद किया गया।
बदायूं के सहसवान क्षेत्र में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर एक विवाहिता का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान अर्चना पत्नी शिवओम के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
रायबरेली खीरो थाना क्षेत्र के अंतर्गत युवक की मारपीट के बाद ईलाज के दौरान मौत हो गई। सीओ लालगंज सुजीत राय ने बताया कि थाना खीरों के इकौनी गांव में पारिवारिक विवाद में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के बाद एक युवक शिव बाबू पासी की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिये भेज दिया। परिजनों के तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत करके कार्रवाही की जा रही है।
चंदौली के सैयदराजा थाना क्षेत्र अंतर्गत बगही कुंभापुर गांव में सपा लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव अंकित सिंह उर्फ हनी के घर में घुसकर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि दो लोगों ने उन पर जानलेवा हमला किया, लोहे की रॉड से मारने का प्रयास किया और जान से मारने की धमकी देते हुए गाली-गलौज की।
मारपीट के दौरान अंकित सिंह को चोटें आई हैं और दबंगों ने उनके वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस के अनुसार, शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
मैनपुरी कोतवाली थाना क्षेत्र में नुमाइश के पास चालान काटने को लेकर ट्रैफिक सिपाही और एक युवक के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। आरोप है कि युवक ने ट्रैफिक सिपाही के साथ हाथापाई करते हुए उसकी वर्दी फाड़ दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बरेली थाना इज्जतनगर क्षेत्र के मिनी बाईपास रोड स्थित कर्मचारी नगर में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब नवोदय अस्पताल की चौथी मंजिल पर आग लग गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक आग एसी में शॉर्ट सर्किट के कारण लगने की आशंका जताई जा रही है। आग लगने की खबर फैलते ही अस्पताल परिसर में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।
आग की सूचना मिलते ही अस्पताल प्रबंधन ने तत्काल सतर्कता बरतते हुए अस्पताल को खाली कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी। अस्पताल में भर्ती मरीजों, तीमारदारों और कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। कई मरीजों को अस्पताल से बाहर लाया गया, जिसके बाद परिसर में काफी भीड़ जमा हो गई।

मिर्जापुर जिले के जमालपुर विकास खंड क्षेत्र अंतर्गत चौकियां संघ द्वारा संचालित सरकारी गेहूं खरीद केंद्र पर विभागीय लापरवाही के चलते सैकड़ों कुंटल गेहूं बर्बाद होने का मामला सामने आया है। समय से गेहूं का उठान नहीं किए जाने के कारण खुले में रखी बोरियां बारिश में भीग गईं, वहीं चूहों द्वारा बोरियों को कुतरने से भारी मात्रा में गेहूं नष्ट हो गया है।

मैनपुरी। कुरावली थाना क्षेत्र के ग्राम मिढ़ावली में रक्षाबंधन के मौके पर आयोजित दंगल कार्यक्रम के दौरान पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दंगल देखने पहुंचे 32 वर्षीय राज चौहान को कुछ युवकों ने रास्ते में घेरकर तमंचे से गोली मार दी। गनीमत रही कि निशाना चूक गया और गोली युवक की कमर को छूते हुए निकल गई। घटना के बाद मौके पर भगदड़ मच गई।
शक्तिनगर थाना क्षेत्र में संदिग्ध सड़क हादसे के रूप में सामने आई हत्या की घटना का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने प्रेम-प्रसंग में पति की हत्या के आरोप में पत्नी, उसके प्रेमी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक हत्या के बाद शव को सड़क किनारे ले जाकर वाहन से चोट पहुंचाते हुए घटना को सड़क दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की गई थी। पुलिस के अनुसार 22 अगस्त 2026 को बीना स्टेडियम/जमशीला के पास बीना कॉलोनी निवासी रमाशंकर मिश्रा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे मिला था।
रॉबर्ट्सगंज पुलिस और एसओजी टीम ने ऑपरेशन शुद्धि के तहत अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 36.500 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है, जिसकी कीमत करीब 18 लाख रुपये बताई गई है। तस्करी में इस्तेमाल स्कॉर्पियो की कीमत करीब 12 लाख रुपये है। पुलिस के मुताबिक कुल बरामदगी करीब 30 लाख रुपये की है। पुलिस के अनुसार 28 अगस्त की रात रॉबर्ट्सगंज थाना पुलिस, एसओजी, चौकी हिन्दुआरी और चौकी चुर्क की संयुक्त टीम चन्द्रयान तिराहा, भण्डार खुर्द हाईवे पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी।

सोनभद्र के राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक्स-रे व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। बिजली व्यवस्था बाधित होने और एक्स-रे मशीन बंद रहने के कारण दूर-दराज से आए मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बाइक दुर्घटना में घायल राजेंद्र त्यागी जब डॉक्टर की सलाह पर पैर का एक्स-रे कराने पहुंचे, तो उन्हें बिजली न होने की बात कहकर लौटा दिया गया। उनके साथ कई अन्य मरीजों ने भी जांच न होने पर आक्रोश जताया और प्रशासन से तत्काल व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें मासूम बच्चे ईंट ढोते नज़र आ रहे हैं। यह वायरल वीडियो सोनभद्र के घोरवाला स्थित 'प्राथमिक विद्यालय पुरना' का बताया जा रहा है।
इस वीडियो के सामने आने के बाद स्कूल की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। लोग सवाल उठा रहे हैं कि बच्चे स्कूल में पढ़ाई करने आते हैं या मजदूरी और ईंट ढोने। हालांकि, इस वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है, लेकिन इसे लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चाएं काफी तेज हो गई हैं।
मिर्जापुर। जिले के सिटी विकास खंड के ग्राम सभा दुल्लहपुर के लगायत ग्राम दूबेपुर में विकास कार्य में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से लेकर जिला पंचायत राज अधिकारी (DPRO) तक लिखित शिकायत कर जांच की मांग की है।
शिकायतकर्ता सत्यनारायण उर्फ बाकर यादव पुत्र स्व. रामनाथ, निवासी दूबेपुर ने 10 जून-2026 को डीपीआरओ को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सचिव की मिलीभगत से सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है।
सैयदराजा थाना क्षेत्र के बगही कुंभापुर गांव में सपा लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव अंकित सिंह उर्फ हनी के घर में घुसकर दबंगों ने मारपीट की। पीड़ित का आरोप है कि दो लोगों ने उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए गाली-गलौज की और लोहे की रॉड से हमला करने का प्रयास किया।
इस हिंसक झड़प में अंकित सिंह को चोटें आई हैं और उनका वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

महराजगंज: फरेंदा थाना क्षेत्र के सेखुई मोड़ के समीप स्कूटी और आर्टिगा कार की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में स्कूटी सवार 28 वर्षीय जावेद पुत्र साबिर,निवासी वार्ड नंबर तीन आनंदनगर की मौत हो गई।वहीं स्कूटी पर सवार 16 वर्षीय किशोर फरहान और 14 वर्षीय किशोरी परी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

आजमगढ़ के रौनापार थाना क्षेत्र के पहाड़पुर में पेड़ से युवक का शव लटका मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान प्रदीप कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर सभी पहलुओं से जांच शुरू कर दी है।
कानपुर के गुजैनी थाना क्षेत्र में ग्राहक को लेकर दो मेडिकल स्टोर संचालकों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि पड़ोसी मेडिकल संचालक रमजान और उसके भाई शिबू ने रॉड से अंसार पर हमला किया। उसके भाई को भी पीटने का प्रयास किया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया। मामले की जांच जारी है।
बुलंदशहर के पहासू थाना क्षेत्र के बनेल गांव में लोकतंत्र रक्षक सेनानी सुनील शर्मा का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस की सशस्त्र टुकड़ी ने उन्हें अंतिम सलामी दी। शिकारपुर SDM प्रतीक्षा पांडे ने परिजनों को ससम्मान तिरंगा सौंपा। अंतिम विदाई के दौरान माहौल गमगीन रहा और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
रॉबर्ट्सगंज पुलिस और एसओजी टीम ने ऑपरेशन शुद्धि के तहत अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 36.500 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है, जिसकी कीमत करीब 18 लाख रुपये बताई गई है। तस्करी में इस्तेमाल स्कॉर्पियो की कीमत करीब 12 लाख रुपये है। पुलिस के मुताबिक कुल बरामदगी करीब 30 लाख रुपये की है। पुलिस के अनुसार 28 अगस्त की रात रॉबर्ट्सगंज थाना पुलिस, एसओजी, चौकी हिन्दुआरी और चौकी चुर्क की संयुक्त टीम चन्द्रयान तिराहा, भण्डार खुर्द हाईवे पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि हिन्दुआरी की तरफ से एक सफेद स्कॉर्पियो आ रही है।

सीतापुर के इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र में पिरई नदी में नहाते समय 19 वर्षीय रवि राठौर गहरे पानी में डूब गया। हादसा गाड़ीघाट देवरिया पुल के पास हुआ। सूचना पर पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश जारी है। घटना से परिवार में मातम पसरा है।
अमेठी में GNM छात्रा दीप्ति यादव की मौत के मामले में बड़ा मोड़ आया है। मुंशीगंज स्थित इंदिरा गांधी स्कूल एंड कॉलेज ऑफ नर्सिंग के हॉस्टल में छात्रा का शव मिला था। पुलिस ने मृतका की मां की तहरीर पर स्कूल के प्रिंसिपल और वार्डन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है।
महराजगंज के सोनौली में भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस और SSB की संयुक्त टीम ने नेपाल भेजे जाने से पहले 41 बोरी कद्दू के बीज बरामद किए। मुखबिर की सूचना पर हरदीडाली दक्षिण टोला के पास छापेमारी की गई। मौके से UP70GT0978 नंबर की पिकअप भी कब्जे में ली गई। कार्रवाई से सीमा पर तस्करी को लेकर निगरानी पर सवाल उठे हैं।
गोरखपुर के खजनी में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित हुआ। मां कोटही परिसर में जुटे कार्यकर्ताओं और युवाओं ने आगामी चुनावों को लेकर उत्साह दिखाया। AICC पर्यवेक्षक श्याम कुमार दौलत बर्वे ने बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने और जनता से लगातार संवाद पर जोर दिया। जिलाध्यक्ष राजेश तिवारी की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुआ।
Location : Lucknow
Published : 29 August 2026, 10:05 AM IST