UP Breaking News Live: वाराणसी में पुलिस एनकाउंटर, उन्नाव में भाई ने भाई को मार डाला, यहां पढ़ें यूपी की हर बड़ी खबर एक क्लिक में

देश की राजधानी दिल्ली से संचालित डाइनामाइट न्यूज़ ने उत्तर प्रदेश की खबरों का नंबर-1 चहेता चैनल बनने का मुकाम हासिल किया है। इस खास उपलब्धि के मौके पर डाइनामाइट न्यूज़ उत्तर प्रदेशवासियों को खबरों का नया अनुभव देने जा रहा है। अब आपको उत्तर प्रदेश की सभी छोटी-बड़ी खबरें केवल एक खबर में एक साथ पढ़ने को मिलेंगी। पढ़ें यूपी की सभी खबरों को साथ यहां एक्सक्लूसिव लाइव ब्लॉग में...

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 24 August 2026 , 10:59 AM

Lucknow: देश की राजधानी दिल्ली से संचालित उत्तर प्रदेश की खबरों का नंबर-1 चैनल डाइनामाइट न्यूज़ अपने नये प्रयोगों, तेज-तर्रार रिपोर्टिंग और बिग ब्रेकिंग समाचारों के लिए जाना जाता है। देश के सबसे अधिक आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश की हर छोटी-बड़ी हलचल पर हमारी नजर रहती है। इसी कड़ी में 24 अगस्त 2026 को हम आपके लिए यूपी की खबरों को पढ़ने और समझने का एक नया अनुभव लेकर आए हैं।

प्रदेश में आज मौसम से लेकर सियासत, अपराध, प्रशासन, ट्रैफिक और जनसरोकार से जुड़ी कई अहम खबरें सामने आ रही हैं। कहीं भारी बारिश और जलभराव ने लोगों की मुश्किलें बढ़ाई हैं तो कहीं अपराध से जुड़े मामलों ने सनसनी मचा दी है। वहीं राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियों पर भी लगातार अपडेट सामने आ रहे हैं। ऐसे में हर खबर पर अलग-अलग जाने की जरूरत नहीं है।

डाइनामाइट न्यूज़ के UP Live Blog में आपको उत्तर प्रदेश की दिनभर की हर बड़ी खबर एक ही जगह, एक ही क्लिक में मिलती रहेगी। लखनऊ से लेकर नोएडा, प्रयागराज, कानपुर, वाराणसी, गोरखपुर, मेरठ और प्रदेश के हर जिले की महत्वपूर्ण खबरों को हम लगातार अपडेट करते रहेंगे।

24 अगस्त 2026 के इस लाइव ब्लॉग में पढ़िए यूपी की सियासत, अपराध, मौसम, प्रशासन और हर बड़ी हलचल की पल-पल की अपडेट। खबरों के बदलते घटनाक्रम के साथ यह लाइव ब्लॉग भी लगातार अपडेट होता रहेगा, ताकि आप प्रदेश की हर जरूरी खबर से जुड़े रहें।

    LIVE NEWS & UPDATES

    • 24 Aug 2026 10:59 AM (IST)

      Sultanpur Breaking News Live: सावन के सोमवार की पूजा की तैयारी कर रही थी उर्मिला

      सुल्तानपुर के धम्मौर थाना क्षेत्र में सावन के सोमवार की पूजा के लिए फूल लेने निकली 44 वर्षीय उर्मिला यादव को अनियंत्रित ट्रक ने रौंद दिया। रसवादा गांव के पास बीएसएनएल टावर के नजदीक हुए हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

    • 24 Aug 2026 10:54 AM (IST)

      Sultanpur Breaking News Live: 11 हजार वोल्ट की चपेट में आए संविदा लाइनमैन जफर अब्बास

      सुल्तानपुर के बंधुआकलां क्षेत्र में 11 हजार वोल्ट की लाइन का फाल्ट ठीक करते समय संविदा लाइनमैन जफर अब्बास (45) करंट की चपेट में आ गए। पोल से गिरने के बाद उनकी मौके पर ही मौत हो गई। अगस्त में लाइन ठीक करने के दौरान यह तीसरी मौत बताई जा रही है। पुलिस जांच में जुटी है।

    • 24 Aug 2026 10:44 AM (IST)

      Sultanpur Breaking News Live: भाजपा सभासद के ज्येष्ठ ने फांसी लगाकर दी जान

      सुल्तानपुर के शास्त्रीनगर की भाजपा सभासद कंचन कोरी के 45 वर्षीय ज्येष्ठ रामानंद कोरी ने नवीपुर स्थित मकान में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।

    • 24 Aug 2026 10:29 AM (IST)

      Mirzapur Breaking News Live: सरकारी अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग में मिली दर्जनों पेटियां

      मिर्जापुर के मड़िहान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की पुरानी बिल्डिंग में दर्जनों कार्टून और पेटियों में दवाएं मिलने से हड़कंप मच गया। शिकायत के बाद एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार ने जांच की। जांच अधिकारी ने बरामद दवाओं को सील कर दिया है और आगे की कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी गई है। रिपोर्ट—आनन्द तिवारी।

    • 24 Aug 2026 10:04 AM (IST)

      Sultanpur Breaking News Live: BJP सभासद के ज्येष्ठ ने फांसी लगाकर दी जान

      सुल्तानपुर के शास्त्रीनगर की भाजपा सभासद कंचन कोरी के ज्येष्ठ 45 वर्षीय रामानंद कोरी ने नवीपुर स्थित अपने मकान में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और फोरेंसिक टीम को भी बुलाया। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।

    • 24 Aug 2026 10:04 AM (IST)

      Mirzapur Breaking News Live: सरकारी अस्पताल के कमरे में मिली दर्जनों पेटियां

      मिर्जापुर के मड़िहान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की पुरानी बिल्डिंग में दर्जनों कार्टून और पेटियों में प्राइवेट दवाएं मिलने से हड़कंप मच गया। शिकायत पर एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार ने जांच की। जांच अधिकारी ने दवाओं को सील कर दिया है और आगे की कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी गई है।

    • 24 Aug 2026 09:44 AM (IST)

      Raebareli Breaking News Live: चौराहों पर CM योगी के खिलाफ पोस्टर

      रायबरेली शहर के अलग-अलग चौराहों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ पोस्टर लगाए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि समाजवादी छात्र सभा की ओर से डस्टबिन पर पोस्टर चिपकाए गए। पोस्टरों पर युवाओं को बेरोजगारी और उद्योग-धंधों से वंचित रखने का आरोप लगाते हुए ‘वापस जाओ’ लिखा गया है।

    • 24 Aug 2026 08:48 AM (IST)

      Varanasi Breaking News Live: श्रेया उपाध्याय हत्याकांड में पुलिस की मुठभेड़

      वाराणसी के राजातालाब थाना क्षेत्र में श्रेया उपाध्याय हत्याकांड मामले में पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में आरोपी पुनीत घायल हो गया, जबकि एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक, हत्याकांड में एक से अधिक आरोपी शामिल हैं। मुख्य आरोपी प्रेमी विवेक अभी भी फरार है। किराए के कमरे में छात्रा की निर्मम हत्या हुई थी।

    • 24 Aug 2026 08:47 AM (IST)

      Unnao Breaking News Live: पत्नी को गाली देने का विरोध करना पड़ा भारी

      उन्नाव के पुरवा कोतवाली क्षेत्र के काजीखेड़ा गांव में पत्नी को गाली देने का विरोध करना दिलीप को भारी पड़ गया। आरोप है कि दिलीप ने भाई केशन को गाली देने से रोका, जिसके बाद गुस्से में केशन ने उस पर हमला कर दिया। अस्पताल में डॉक्टरों ने दिलीप को मृत घोषित कर दिया।

    • 24 Aug 2026 08:45 AM (IST)

      Varanasi Breaking News Live: श्रेया उपाध्याय हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

      वाराणसी के राजातालाब थाना क्षेत्र में श्रेया उपाध्याय हत्याकांड मामले में पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में आरोपी पुनीत घायल हो गया, जबकि एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, हत्याकांड में एक से अधिक आरोपी शामिल हैं। मुख्य आरोपी प्रेमी विवेक अभी फरार है।

Location :  Lucknow

Published :  24 August 2026, 8:42 AM IST