
यूपी की बड़ी खबर (सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
Lucknow: आज 18 नवंबर 2026 की बड़ी खबरों में उत्तर प्रदेश से जुड़े कई अहम घटनाक्रम पर नजर रहेगी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज गोरखपुर के दौरे पर रहेंगे। यहां वे चौरीचौरा क्षेत्र के देवकही गांव में शहीद बाबू बंधु सिंह की प्रतिमा का अनावरण करेंगे और श्रद्धांजलि सभा में शामिल होंगे। वहीं, अयोध्या में 14 कोसी परिक्रमा को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था पर खास नजर रहेगी। इसके अलावा प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों, बीजेपी की रणनीति और पंचायत चुनाव से जुड़े घटनाक्रम भी चर्चा में रहेंगे। डाइनामाइट न्यूज़ पर उत्तर प्रदेश की आज की बड़ी खबरों और अहम अपडेट से जुड़े रहने के लिए लाइव ब्लॉग को फॉलो करें।
Ayodhya: रामनगरी अयोध्या में 14 कोसी परिक्रमा और कार्तिक पूर्णिमा मेले को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और भीड़ नियंत्रण के लिए परिक्रमा मार्ग को 11 जोन में बांटा गया है। सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए मजिस्ट्रेट और पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। मेला 18 से 24 नवंबर तक चलेगा।
Gorakhpur: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद गोरखपुर पहुंचेंगे। यहां वे करीब 20 किलोमीटर लंबा रोड शो करेंगे। इसके अलावा चौरीचौरा के देवकही गांव में शहीद बाबू बंधु सिंह की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। सपा के इस कार्यक्रम को 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है।
Location : Lucknow
Published : 18 November 2026, 10:54 AM IST