
यूपी की सभी बड़ी खबर (फोटो सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
Lucknow: देश की राजधानी दिल्ली से संचालित उत्तर प्रदेश की खबरों का नंबर-1 चैनल डाइनामाइट न्यूज़ नये प्रयोगों, बिग ब्रेकिंग समाचारों के साथ अपने कलेवर के लिए जाना जाता है। देश के सबसे अधिक जनसंख्या वाले राज्य यूपी का नंबर-1 चैनल होने के नाते हम अपने पाठकों के लिये खबरों की प्रस्तुतिकरण का नया अंदाज लेकर सामने आये हैं, जिससे प्रदेश वासियों को समाचारों का जानने का एक नया अनुभव मिलेगा। अपने पाठकों के लिये हम पेश कर रहे हैं यूपी की खबरों का एक लाइव ब्लॉग, जिसमें एक ही खबर में, एक ही जगह और एक क्लिक में आपको उत्तर प्रदेश की सभी खबरें एक साथ पढ़ने को मिलेंगी।
वाराणसी में मैगी न मिलने से नाराज करीब 15 युवकों ने एक रेस्टोरेंट में जमकर उपद्रव मचाया। दबंगों ने रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ और मारपीट करने के साथ ही बाहर खड़ी कार को आग के हवाले कर दिया। संचालक का आरोप है कि आरोपियों ने 5,000 रुपये की रंगदारी भी मांगी। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
कानपुर के अनवरगंज स्थित आलम मार्केट में रविवार को एक कपड़ा कारोबारी का 16 रुपये वाला ऑफर अफरा-तफरी का कारण बन गया। व्यापारी ने अपने जन्मदिन पर महज 16 मिनट के लिए कपड़े 16 रुपये में देने की घोषणा की थी, जिसे सुनकर हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ बेकाबू होने और भगदड़ जैसी स्थिति बनने पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर हालात संभाले।
Kanpur: अनवरगंज थाना क्षेत्र के आलम मार्केट में रविवार को 16 मिनट की 16 रुपये की सेल ने अफरा-तफरी मचा दी। कपड़ा कारोबारी रईस आलम ने जन्मदिन के मौके पर महज 16 मिनट के लिए कपड़ों समेत कई सामान की कीमत 16 रुपये कर दी। सेल की जानकारी मिलते ही हजारों की संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए।
ग्रेटर नोएडा में बेखौफ लुटेरों और पुलिस के बीच तीखी मुठभेड़ हो गई। चेकिंग के दौरान खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से दो आरोपी घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया है। मौके से अवैध हथियार और संदिग्ध सामान बरामद हुआ है।
बदायूं के समरेर स्थित एक विद्यालय में मिड-डे मील खाने के बाद सात छात्राओं की तबीयत अचानक बिगड़ गई। पेट दर्द, उल्टी और चक्कर की शिकायत पर सभी को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से गंभीर हालत में दो छात्राओं को जिला अस्पताल रेफर किया गया। घटना के बाद परिजनों ने घटिया भोजन का आरोप लगाकर हंगामा किया, जिसके बाद प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है।
Location : Lucknow
Published : 16 August 2026, 8:31 AM IST