UP Board Result: बेटी ने रच दिया इतिहास! रितू गर्ग ने यूपी बोर्ड में मुरादाबाद को दिलाया गौरव

हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में मुरादाबाद की रितू गर्ग के साथ-साथ अर्पित वर्मा और सिमरन गुप्ता रहे तीसरे स्थान पर, पढिए डाइनामाइट न्यूज की रिपोर्ट

Updated : 25 April 2025, 2:02 PM IST
google-preferred

 मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित हो गये हैं। हाईस्कूल में 90.11 प्रतिशत छात्र और इंटरमीडिएट के 81.15 प्रतिशत छात्र सफल घोषित हुए। जिसमें हाईस्कूल में मुरादाबाद की रितू गर्ग ने 97.50 प्रतिशत अंक हासिल कर अपने प्रदेश के साथ-साथ शहर का भी नाम रौशन किया है।

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार, जालौन से यश प्रताप सिंह रहे, उन्होंने 97.83 प्रतिशत अंक के साथ प्रदेश में प्रथम स्थान पर हैं, इसके साथ ही दूसरे स्थान दो लोगों ने बाजी मारी है। इटावा की अंशी तिवारी और बाराबंकी के अभिषेक कुमार यादव रहे, दोनों ही छात्रों ने 97.67 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इसके साथ ही अर्पित वर्मा और सिमरन गुप्ता भी तीसरे स्थान पर रहे।

तीसरे स्थान पर तीन छात्रों ने किया टॉप

रितू गर्ग डॉक्टर डी पी एस वीएमआईसी, बिलारी, मुरादाबाद की छात्रा हैं। अर्पित वर्मा बाबूराम सावित्री देवी इंटर कॉलेज, शेखपुर, बिलौली बाजार, सीतापुर के छात्र हैं और सिमरन गुप्ता भी स्वर्गीय श्रीमती आरकेडीआईसी उमरी, जालौन की छात्रा हैं।

छात्रों को किया जाएगा सम्मानित

यूपी बोर्ड की ओर परिणाम घोषित होने के साथ ही टॉपर्स लिस्ट भी जारी की जाएगी। बता दें कि जो छात्र-छात्राएं टॉपर्स लिस्ट में जगह प्राप्त करेंगे, उनको राज्य सरकार की ओर से सम्मानित किया जाएगा। यूपी बोर्ड क्लास 10th और 12th की परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च 2025 के बीच आयोजित की गई थीं। इस साल लगभग 50 लाख से ज्यादा छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, जिन्हें परिणामों का बेसब्री से इंतजार था। छात्र अपना स्कोर और टॉपर लिस्ट UPMSP की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

UP Board 10वीं टॉपर लिस्ट

जालौन - यश प्रताप सिंह - 97.83
इटावा - अंशी - 97.67
बाराबंकी - अभिषेक कुमार यादव - 97.57
मुरादाबाद - रितु गर्ग - 97.5
सीतापुर - अर्पित वर्मा - 97.5
जालौन - सिमरन गुप्ता - 97.5
सीतापुर - अंचल वर्मा - 97.33
हरदोई - आकृती पटेल - 97.33
उन्नाव - आस्था पटेल - 97.33
इटावा - अंशी कश्यप - 97.33
बाराबंकी - असना फातिमा जैदी - 97.33
प्रयागराज - श्रेया सिंह - 97.33
हरदोई - श्रेया राज - 97.17

ऐसे करें अपना रिजल्ट चेक

यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। अपना रोल नंबर और स्कूल कोड दर्ज करें।
जानकारी भरने के बाद, “सबमिट” बटन पर क्लिक करें और अपना रिजल्ट स्क्रीन पर देखें। रिजल्ट का प्रिंटआउट ले सकते हैं या इसे PDF फॉर्मेट में डाउनलोड करके सुरक्षित रखें।

Location :  muradabad

Published :  25 April 2025, 2:02 PM IST

Advertisement