BREAKING: यूपी भाजपा ने क्षेत्रीय मोर्चा समेत कई प्रभारियों का किया ऐलान, देखिए किसको क्या सौंपी जिम्मेदारी?

भारतीय जनता पार्टी ने यूपी विधानसभा चुनाव से पहले 18 बड़े नेताओं को जिम्मेदारी दी हैं। जिसमें क्षेत्र प्रभारी और मोर्चा प्रभारी शामिल हैं। डाइनामाइट न्यूज़ पर देखें पूरी रिपोर्ट...

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 8 August 2026, 1:53 PM IST

Lucknow: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यूपी विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2027) से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने क्षेत्र प्रभारी, मोर्चा प्रभारी और मुख्यालय प्रभारी की सूची जारी की है। इसमें बड़े-बड़े नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है।

किन नेताओं को बनाया क्षेत्र प्रभारी?

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, रामप्रताप सिंह चौहान को पश्चिमी का क्षेत्र प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा गीता शाक्य को बृज, शंकर लोधी को कानपुर, दिलीप पटेल को अवध, रमेश सिंह को काशी और अभिजीत मिश्रा को गोरखपुर की जिम्मेदारी दी गई हैं। इनमें से रामप्रताप सिंह चौहान, गीता शाक्य, शंकर लोधी और दिलीप पटेल के पास प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी हैं। बाकी रमेश सिंह के पास प्रदेश उपाध्यक्ष और अभिजीत मिश्रा के पास प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी है।

कौन सा मोर्चा कौन नेता संभालेगा?

इसके अलावा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने राजेश चौधरी को युवा मोर्चा का प्रभारी बनाया गया है। संजय राय को पिछड़ा मोर्चा का प्रभारी बनाया गया है। डॉ. धर्मेंद्र सिंह को अनुसूचित मोर्चा की जिम्मेदारी दी गई है। यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान रामेश्वर सिंह महिला मोर्चा की कमान संभालेंगी। प्रियंका रावत को अनुचित जनजाति की जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी ने दी है। देवेश कोरी अल्पसंख्यक मोर्चा संभालेंगे और शंकर गिरी किसान मोर्चा की कमान अपने हाथ में लेंगे।

गोविंद नारायण शुक्ला संभालेंगे भाजपा मुख्यालय

भारतीय जनता पार्टी ने गोविंद नारायण शुक्ला को मुख्यालय प्रभारी बनाया है। गोविंद नारायण शुक्ला इस समय एमएलसी हैं और पूर्व में प्रदेश महामंत्री रह चुके हैं। इसके अलावा जितेंद्र शर्मा को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। ब्रज बहादुर को विस्तारक योजना (संयोजक) बनाया गया है। महिला नेत्री अर्चना मिश्रा को मन की बात (संयोजक) और राहुल वाल्मीकि को मन की बात (सह-संयोजक) बनाया गया है।

Location :  Lucknow

Published :  8 August 2026, 1:40 PM IST