
बलरामपुर पुलिस का ऑपरेशन (Img: Dynamite News)
Balrampur : जब पूरा शहर चैन की नींद सो रहा था, तब बलरामपुर की सड़कों पर कानून व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए खाकी खुद पहरेदारी कर रही थी। जनपद में शांति और सुरक्षा का माहौल बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने आधी रात को अचानक सर्किल नगर क्षेत्र का रुख किया।
उन्होंने बिना किसी पूर्व सूचना के विभिन्न ड्यूटी और पिकेट प्वाइंटों का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा दावों की जमीनी हकीकत परखी। कप्तान के इस तरह अचानक सड़कों पर उतरने से रात के सन्नाटे में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के बीच पूरी सतर्कता देखने को मिली।
इस औचक कार्रवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने पिकेट पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों से सीधे बातचीत की। उन्होंने रात के सन्नाटे में पुलिस की कार्यकुशलता, चौकसी और गश्त प्रणाली का बारीकी से आकलन किया। साथ ही, रात्रिकालीन पेट्रोलिंग को और अधिक असरदार बनाने के गुर सिखाए।
Balrampur: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना पड़ा भारी, जानिए कैसे निकली हैकड़ी?
उन्होंने साफ निर्देश दिया कि रात के समय होने वाली किसी भी तरह की अवांछनीय या संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जाए और अराजक तत्वों के खिलाफ तुरंत सख्त कदम उठाए जाएं। इस औचक निरीक्षण के दौरान मौके पर पुलिस टीम मौजूद रही, जिसने सुरक्षा इंतजामों को और मजबूत करने के इन निर्देशों को तत्काल प्रभाव से लागू किया।
Location : Balrampur
Published : 14 June 2026, 10:39 AM IST
Topics : Balrampur balrampur police SP Vikas Kumar UP Police