
यूपी मानसून सत्र का दूसरा दिन (Img- Dynamite News)
Lucknow: उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन आज योगी सरकार सदन में अनुपूरक बजट पेश करने जा रही है। सत्र के पहले दिन विपक्षी दल सपा और कांग्रेस के विधायकों ने विधानसभा परिसर के बाहर राम मंदिर चढ़ावा चोरी और नीट पेपर लीक जैसे मुद्दों को लेकर जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया था।
पहले दिन देश के सबसे उम्रदराज सपा विधायक आलमबदी के निधन पर शोक प्रस्ताव पास किया गया, जिसके बाद सदन की कार्यवाही मंगलवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई थी। आज बजट सत्र के दौरान सदन में हंगामे के आसार हैं। यहां पढ़ें यूपी मानसून सत्र से जुड़ी हर बड़ी अपडेट
उत्तर प्रदेश के अनुपूरक बजट में कृषि और उससे जुड़े क्षेत्रों के लिए भी महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं। कृषि, उद्यान, खाद्य प्रसंस्करण, पशुपालन, दुग्ध विकास, मत्स्य और भूमि विकास एवं जल संसाधन विभागों को राजस्व और पूंजीगत मद में बजट आवंटित किया गया है। सरकार का उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाना, कृषि ढांचे को मजबूत करना और कृषि आधारित उद्योगों को बढ़ावा देकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देना है।
उत्तर प्रदेश के अनुपूरक बजट में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने पर भी विशेष जोर दिया गया है। एलोपैथी चिकित्सा के लिए ₹1,100 करोड़ का राजस्व और ₹96 करोड़ का पूंजीगत प्रावधान किया गया है। परिवार कल्याण, सार्वजनिक स्वास्थ्य, आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा तथा चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण के लिए भी अलग-अलग बजटीय आवंटन किया गया है। सरकार का लक्ष्य स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार और बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना है।
वित्तीय वर्ष 2026-27 के अनुपूरक बजट में उत्तर प्रदेश सरकार ने औद्योगिक विकास, बुनियादी ढांचे और ऊर्जा क्षेत्र को प्राथमिकता दी है। भारी एवं मध्यम उद्योग विभाग के लिए ₹1,30,301.92 लाख का राजस्व और लगभग ₹20,905.88 करोड़ का पूंजीगत प्रावधान किया गया है। वहीं, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग तथा मुद्रण एवं लेखन सामग्री से जुड़े विकास कार्यों के लिए भी अलग से बजट आवंटित किया गया है।
यूपी विधानसभा में ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा अपने विभाग का एजेंडा सदन में रख रहे हैं। वहीं, समाजवादी पार्टी के सदस्य लगातार हंगामा और नारेबाजी कर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, जिससे सदन का माहौल गरमाया हुआ है।
यूपी विधानसभा में विपक्ष का हंगामा लगातार जारी है। राम मंदिर चंदा गबन मामले की चर्चा में अड़ा विपक्ष।
उत्तर प्रदेश विधानसभा में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने अनुपूरक बजट पेश किया। इसमें राजस्व लेख के लिए 17,399 करोड़ रुपये और पूंजी लेख के लिए 41,620 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। सरकार ने इसे विकास कार्यों को गति देने वाला बजट बताया।
उत्तर प्रदेश विधानसभा में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने 59 हजार करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया। विपक्ष के हंगामे के बीच बजट सदन में रखा गया। सरकार ने इसे विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं को गति देने वाला बजट बताया।
लखनऊ में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दावा किया कि 2027 विधानसभा चुनाव में भाजपा लगातार तीसरी बार प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता सुशासन और विकास को महसूस कर रही है, इसलिए भाजपा को सत्ता में बनाए रखना चाहती है।
यूपी विधानसभा की कार्यवाही हंगामे के बीच 12:20 बजे तक स्थगित कर दी गई। इसके बाद सदन निर्धारित समय पर दोबारा बैठेगा।
उत्तर प्रदेश विधानसभा में आज योगी सरकार अनुपूरक बजट पेश करेगी। वित्त मंत्री ने कहा कि यह बजट विकास कार्यों को नई गति देगा और प्रदेश की प्राथमिक योजनाओं को मजबूत बनाएगा।
Location : Lucknow
Published : 4 August 2026, 11:23 AM IST