
ट्रेन सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
Budaun: जिले के लोगों का सालों पुराना इंतजार अब खत्म हो गया है। केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने सोमवार को बदायूं से दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अब बरेली-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस कासगंज से चलकर बदायूं और बरेली होते हुए सीधे नई दिल्ली तक जाएगी।
केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने बदायूं से दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अब बदायूं, कासगंज और बरेली के यात्रियों को मिलेगा सीधा कनेक्शन, समय की बचत और सफर होगा आसान।@blvermaup @RailMinIndia #Budaun #DelhiTrain #IndianRailways #BLVerma pic.twitter.com/dfxTiEW5rz
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) April 13, 2026
इस ट्रेन के शुरू होने से बदायूं, कासगंज और आसपास के इलाकों के लोगों को बड़ी राहत मिली है। अब दिल्ली जाने के लिए यात्रियों को बरेली या मुरादाबाद जाकर ट्रेन बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे समय भी बचेगा और सफर भी आसान हो जाएगा। खासकर छात्रों, व्यापारियों और नौकरी करने वाले लोगों को इसका सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा।
इस ट्रेन को शुरू कराने के लिए केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा काफी समय से प्रयास कर रहे थे। उन्होंने 20 नवंबर को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर बदायूं से दिल्ली और लखनऊ के लिए सीधी ट्रेन चलाने की मांग की थी। इसके बाद 25 मार्च को रेल मंत्रालय ने इस ट्रेन को मंजूरी दे दी।
बदायूं में दर्दनाक हादसा: गंगा में नहाने गए 3 बच्चे डूबे, एक का शव मिला और… पढ़ें पूरी खबर
इस मुद्दे को लेकर राजनीति भी तेज हो गई है। सपा सांसद आदित्य यादव ने कहा कि उन्होंने इस मांग को संसद में उठाया था। वहीं बीएल वर्मा ने कहा कि उनकी सरकार ने ही यह काम पूरा किया है और वे काफी समय से इसके लिए प्रयास कर रहे थे। उन्होंने यह भी कहा कि आजमगढ़ के सांसद धर्मेंद्र यादव ने भी इस मुद्दे को पहले उठाया था।
Location : Badaun
Published : 13 April 2026, 1:18 PM IST