बदायूं में दर्दनाक हादसा: गंगा में नहाने गए 3 बच्चे डूबे, एक का शव मिला और… पढ़ें पूरी खबर

बदायूं के उसहैत क्षेत्र में गंगा नदी में नहाने गए तीन मासूम बच्चे डूब गए। एक बच्चे का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि दो की तलाश जारी है। बढ़े जलस्तर और गहरे पानी में जाने से यह हादसा हुआ। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Post Published By: Bobby Raj
Updated : 13 April 2026, 12:36 AM IST
google-preferred

Budaun: उत्तर प्रदेश में बदायूं जिले के उसहैत थाना क्षेत्र के खजूरा नगला पुख्ता गांव में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। गंगा नदी के किनारे बसे इस गांव में गर्मी से राहत पाने के लिए तीन मासूम बच्चे नदी में नहाने गए थे, लेकिन यह मस्ती पलभर में मातम में बदल गई।

जानकारी के अनुसार, केशव (9 वर्ष) और गुड्डे (10 वर्ष), जो जमादार के पुत्र हैं, तथा अखिलेश (11 वर्ष) पुत्र संतोष, तीनों दोस्त रविवार को गंगा में नहाने पहुंचे थे। इन दिनों गंगा नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है, जिससे पानी गहरा और तेज बहाव वाला हो गया है।

नहाते-नहाते तीनों बच्चे अनजाने में गहरे पानी की ओर बढ़ गए। कुछ ही पलों में उनका संतुलन बिगड़ा और वे पानी में डूबने लगे। देखते ही देखते तीनों बच्चे नदी में समा गए और मदद के लिए चीखने लगे।

एक का शव बरामद

गंगा किनारे मौजूद ग्रामीणों ने जब बच्चों को डूबते देखा तो तुरंत शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़ते हुए मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया गया। इसी दौरान पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों और पुलिस की मदद से काफी प्रयासों के बाद अखिलेश पुत्र संतोष का शव बरामद कर लिया गया।

गोरखपुर में बड़ा खुलासा, फर्जी बैनामा करने वाला शातिर गिरफ्तार; पढे़ं पूरी खबर

हालांकि, बाकी दो बच्चों केशव और गुड्डे का अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है। उनकी तलाश लगातार जारी है। नदी के तेज बहाव और बढ़े जलस्तर के कारण राहत कार्य में भी दिक्कतें आ रही हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और गंगा किनारे लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

दो बच्चों की तलाश जारी

सूचना मिलते ही उसहैत थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी देवेन्द्र सिंह ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है, जबकि लापता बच्चों की तलाश के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

मुजफ्फरनगर में पुलिस-बदमाशों की मुठभेड़, रात के अंधेरे में घेरकर ऐसे दबोचा… पढ़ें पूरी खबर

इस हादसे के बाद गांव में मातम का माहौल है। जिन घरों के बच्चे लापता हैं, वहां परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है और हर कोई इस घटना से स्तब्ध है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गंगा का जलस्तर बढ़ने के बावजूद बच्चे बिना किसी निगरानी के नदी में नहाने चले जाते हैं, जो बेहद खतरनाक साबित हो रहा है।

Location :  Budaun

Published :  13 April 2026, 12:36 AM IST

Advertisement