Site icon Hindi Dynamite News

रायबरेली में गांव के अंदर घुसकर की दो लोगों से मारपीट, मचा हड़कंप

रायबरेली के सरेनी थाना क्षेत्र में कुछ लोगों ने हमला करके दो लोगो को घायल कर दिया। मामले में जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलो को अस्पताल भेजा व कार्रवाई की बात कही। पढिये पूरी खबर
Published:
रायबरेली में गांव के अंदर घुसकर की दो लोगों से मारपीट, मचा हड़कंप

रायबरेली:  उत्तर प्रदेश के रायबरेली के सरेनी थाना क्षेत्र में कुछ लोगों ने हमला करके दो लोगो को घायल कर दिया। मामले में जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलो को अस्पताल भेजा व कार्रवाई की बात कही।

खेड़ा गांव में पांच युवकों ने दो लोगों पर जानलेवा हमला

जानकारी के मुताबिक, बताया कि सरेनी थाना क्षेत्र के झोथरा खेड़ा गांव में पांच युवकों ने दो लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरो में दो आरोपी गिरफ्तार किये गए जबकि तीन लोग फरार हैं। घायलो में एक गंभीर रूप से घायल है जिसका मोबाइल भी छीना गया है।

हमलावरों ने बुरी तरह पीटा

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार रायबरेली के थाना सरेनी क्षेत्र के ग्राम सभा बरवलिया के झोथरा खेड़ा में एक गंभीर घटना सामने आई। पांच अज्ञात युवकों ने गांव में घुसकर विजय और लकी पर हमला कर दिया।विजय पुत्र गोवर्धन और लकी पुत्र कुलदीप को हमलावरों ने बुरी तरह पीटा जिसमें विजय कुमार पुत्र गोवर्धन बुरी तरह से हुए लहूलुहान हो गया और उसके सर पर आई गंभीर चोट आई है। ग्रामीणों के एकत्रित होने पर दोनों युवकों की जान बच सकी। इस दौरान हमलावरों ने श्रवण कुमार का टेकनो मोबाइल फोन भी छीन लिया।

आरोपियों को गिरफ्तार

ग्रामीणों ने हमलावरों को पकड़ने का प्रयास किया। तीन युवक हथियार दिखाकर फरार हो गए, जबकि दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। ग्राम प्रधान मुजीब खान ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची 112 पुलिस फोर्स ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर थाने ले गई। गंभीर रूप से घायल विजय को इलाज के लिए सरेनी सीएचसी ले जाया गया। पुलिस फरार हुए तीन आरोपियों की तलाश कर रही है।

वहीं जनपद के खीरो थाना क्षेत्र के कुम्हारन खेड़ा का है जहां के रहने वाले मुन्ना ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि हम लोग घर पर थे तभी दबंग दारु शराब पीकर चार से पांच लोग घर के सामने गली दे रहे थे तभी इसका विरोध किया तो दबंगों ने बेरहमी से पीटा स्थानीय पुलिस से इसकी शिकायत किया तो केवल खाना पूर्ति की।

बड़ी खबर: डीएम की सख्ती से उजागर हुई साजिश,वायरल वीडियो में प्रधानाध्यापिका निलंबित, शिक्षा विभाग मे हड़कंप

 

Exit mobile version