Raebareli : हवा में जहर घोलने वाली भट्टियों पर बड़ी कार्रवाई, लेकिन भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरा वन विभाग

गदागंज थाना क्षेत्र के मतीनगंज में वन विभाग ने पुलिस बल के साथ मिलकर वायु प्रदूषण फैला रही दो अवैध कोयला भट्टियों को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई के बाद भट्टी संचालकों ने विभागीय कर्मियों पर नियमित वसूली करने और पैसे न देने पर बिना नोटिस भेदभावपूर्ण कार्रवाई करने का गंभीर आरोप लगाया है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 4 June 2026, 3:38 PM IST

Raebareli : जिले के गदागंज थाना क्षेत्र के मतीनगंज में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अवैध कोयला भट्टियों को ढहा दिया। यह कार्रवाई वायु प्रदूषण पर नियंत्रण और अवैध उद्योगों पर शिकंजा कसने के सरकारी अभियान के तहत की गई। हालांकि, इस कार्रवाई के बाद भट्टी संचालकों ने वन विभाग पर वसूली और भेदभाव के गंभीर आरोप लगाए हैं।

बिना अनुमति और मानकों के चल रहा था खेल

दरअस्ल आपको बताते चले कि बिना अनुमति चल रही भट्टियों पर कार्रवाई कर रही है। बिना लाइसेंस और पर्यावरणीय मानकों के संचालित होने वाली ये भट्टियां धुएं के जरिए वातावरण में हानि पहुचा रही थी। वन विभाग को मिली शिकायत और जांच के बाद मतीनगंज में चल रही इन दो भट्टियों को अवैध पाया गया था।

वन विभाग ने दी सफाई

भट्टी संचालकों का आरोप है कि मतीनगंज और आसपास के क्षेत्र में करीब दो दर्जन से अधिक भट्टियां बिना लाइसेंस के अवैध रूप से चल रही हैं। उन्होंने दावा किया कि विभागीय कर्मी जिन संचालकों से नियमित रूप से पैसे वसूलते हैं, उनकी भट्टियों को छोड़ दिया गया, जबकि जिन्होंने पैसे नहीं दिए, केवल उनकी भट्टियां गिराई गईं। संचालकों ने यह भी कहा कि उन्हें कार्रवाई से पहले कोई नोटिस नहीं दिया गया, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

Raebareli: बिजली के खंभे से गिरा लाइनमैन, हालत गंभीर

वन विभाग के साथ पुलिस बल भी मौजूद रहा। वन विभाग के अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि मतीनगंज में कल्लू उर्फ वहाब और मोहम्मद इरशाद की दो अवैध भट्टियों को गिराया गया है। अधिकारियों ने कहा कि यह कार्रवाई पर्यावरण संरक्षण कानूनों के उल्लंघन पर की गई है।

 

Location :  Raebareli

Published :  4 June 2026, 3:38 PM IST