
कांग्रेस का शोक सभा और कैंडल मार्च
Fatehpur: दिल्ली में हुए कार ब्लास्ट की घटना से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई। इसी क्रम में फतेहपुर में कांग्रेस पार्टी की ओर से गुरुवार शाम ज्वालागंज स्थित कांग्रेस कार्यालय पर शोक सभा और कैंडल मार्च का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत शोक सभा से हुई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ब्लास्ट पीड़ितों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया और श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कार्यकर्ता गंभीर और संवेदनशील वातावरण में देश के लिए सुरक्षा की आवश्यकता पर ध्यान केंद्रित करते दिखे।
मौन धारण के बाद कार्यकर्ताओं ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर ठा. दरियाब सिंह की प्रतिमा तक कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान शांति, एकता और देश की सुरक्षा के लिए संदेश दिया गया। कार्यकर्ताओं ने इसे राष्ट्रीय एकता और पीड़ितों के प्रति सम्मान व्यक्त करने का अवसर माना।
Fraud in Fatehpur: फतेहपुर में साइबर ठगों का तांडव, ऐसा जाल बिछाया कि पुलिस भी रह गई हैरान
जिला अध्यक्ष महेश द्विवेदी ने केंद्र सरकार की सुरक्षा नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि देश की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। उन्होंने प्रधानमंत्री के हालिया भाषण को जनता को भ्रमित करने वाला बताते हुए केंद्र की लापरवाही पर नाराजगी जताई।
शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा ने गृह और रक्षा मंत्रियों पर सवाल उठाए और कहा कि वे सत्ता और चुनाव की व्यस्तताओं में देश की सुरक्षा को नजरअंदाज कर रहे हैं। उन्होंने इसे अत्यंत दुखद स्थिति बताते हुए कहा कि देश आज भगवान भरोसे चल रहा है।
शोक सभा में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर संतोष कुमारी शुक्ला, शेख एजाज अहमद, ई. देवी प्रकाश दुबे, राजीव लोचन निषाद, अनुराग नारायण मिश्र, सैयद सहाब अली, आदित्य श्रीवास्तव, चौधरी मोइन राइन, डॉ. हमीद अहमद, अकरम काले, नसीम अंसारी, अमीर उज्जमा, कौशल कुमार शुक्ला सहित अनेक कांग्रेसजन मौजूद थे।
Fatehpur News: छह दिन बाद यमुना नदी से बरामद हुआ डूबे युवक का शव
कार्यक्रम का समापन शांति और एकता की कामना के साथ किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यह संदेश दिया कि देश की सुरक्षा और एकता को बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। शोक सभा और कैंडल मार्च ने देशवासियों में संवेदनशीलता और जागरूकता का संदेश फैलाया।
Location : Fatehpur
Published : 13 November 2025, 7:13 PM IST
Topics : crime news fatehpur news Fatehpur Police UP News