
क्षतिग्रस्त कार
Sultanpur: सुलतानपुर जनपद के बंधुआ कला क्षेत्र स्थित हकुआ मोड़ के पास सोमवार सुबह करीब 6 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार पिता-पुत्र को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, राजाराम प्रजापति रविवार शाम अपने पुत्र सिकंदर के साथ गौरी का पुरवा स्थित अपने साले के घर गए थे। राजाराम का हाल ही में आंख का ऑपरेशन हुआ था।
सोमवार सुबह दोनों बाइक से घर लौट रहे थे, तभी हकुआ मोड़ के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार डिजायर कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को पहले मुसाफिरखाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें सुलतानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
हादसे में घायल हुए दोनों व्यक्तियों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतकों की पहचान इस प्रकार हुई है—
थाना अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
Location : Sultanpur
Published : 25 May 2026, 1:20 PM IST