रईसजादों की जयपुर में नशे और रफ्तार की कॉकटेल, ऑडी से 18 को रौंदा
जयपुर की सड़क पर तेज रफ्तार से दौड़ती लग्जरी Audi ने सड़क किनारे बैठे 18 लोगों को कुचल दिया। भीलवाड़ा निवासी रमेश बैरवा की मौत हो गई जबकि कई गंभीर रूप से घायल हुए। कार ने 100 मीटर तक बेकाबू होकर लोगों और ठेलों को टक्कर मारी।