कौशांबी में संगम से लौटते वक्त हादसा, एक ही परिवार के 8 लोगों की जान गई और 29 घायल

कौशांबी में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 29 घायल हैं। मुंडन संस्कार से लौट रही श्रद्धालुओं से भरी पिकअप एक खड़े ट्राला से टकरा गई। हादसे में 5 महिलाएं और 3 बच्चे शामिल हैं। घायलों का इलाज जारी है, जबकि सीएम योगी ने मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता की घोषणा की है।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 28 March 2026, 6:17 AM IST
google-preferred

Kaushambi: खुशियों से भरा सफर… और फिर एक पल में मातम में बदल गया। मुंडन संस्कार से लौट रहे परिवार को शायद अंदाजा भी नहीं था कि रास्ते में मौत उनका इंतजार कर रही है। कौशांबी में हुए इस भीषण हादसे ने एक साथ कई घरों के चिराग बुझा दिए।

हादसे से दहला कौशांबी

नेशनल हाईवे पर डोरमा के पास श्रद्धालुओं से भरी पिकअप एक खड़े ट्राला से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए और सवार लोग सड़क पर जा गिरे। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 5 महिलाएं और 3 बच्चे शामिल हैं, जबकि 29 लोग घायल हो गए।

मुंडन से लौटते समय हुआ हादसा

सभी लोग प्रयागराज के संगम से मुंडन संस्कार कराकर फतेहपुर लौट रहे थे। पिकअप में करीब 37 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि डोरमा पेट्रोल पंप के पास खड़े ट्राला से पीछे से टक्कर हो गई। आशंका है कि ड्राइवर को झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ।

आज पीएम मोदी करेंगे नोएडा एयरपोर्ट का उद्घाटन, जानें 5000 पुलिसकर्मी कैसे करेंगे सुरक्षा

घायलों की चीख-पुकार, लोगों ने बचाई जान

हादसे के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। घायल लोग काफी देर तक तड़पते रहे। आसपास के लोगों ने तुरंत मदद शुरू की और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने घायलों को एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया।

अस्पतालों में इलाज जारी, कई की हालत गंभीर

घायलों को जिला अस्पताल और सीएचसी में भर्ती कराया गया है। दो लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें प्रयागराज रेफर किया गया, बाद में कुछ और घायलों को भी रेफर करना पड़ा। स्वास्थ्य विभाग ने 7-8 एम्बुलेंस लगाकर राहत कार्य तेजी से पूरा किया।

IPS कपल की शाही शादी, केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा की हल्दी सेरेमनी, शादी से पहले दिखी रॉयल झलक

सरकार ने की आर्थिक मदद की घोषणा

योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता देने की घोषणा की है। वहीं केशव प्रसाद मौर्य ने भी हादसे पर दुख जताया है।

जांच जारी, CCTV और CDR खंगाले जा रहे

अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि शुरुआती जांच में ट्राला के खड़े होने और पिकअप के पीछे से टकराने की बात सामने आई है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज और ट्रक चालक की कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है।

Location : 
  • Kaushambi

Published : 
  • 28 March 2026, 6:17 AM IST

Advertisement