
जाम
मिर्जापुर : नगर की बदहाल यातायात व्यवस्था अब लोगों के लिए बड़ी परेशानी बनती जा रही है। बुधवार को कचहरी से लेकर सिविल लाइन अस्पताल तक लगे भीषण जाम ने मरीजों की मुश्किलें बढ़ा दीं। सुबह से शुरू हुआ जाम दोपहर 12 बजे तक जारी रहा, जिससे एंबुलेंस में पड़े गंभीर मरीज भी परेशान होते नजर आए।
जाम का असर इतना ज्यादा रहा कि सड़क पर वाहन रेंगते हुए दिखाई दिए। हालात यह रहे कि लोगों को पैदल चलने में भी परेशानी का सामना करना पड़ा। अस्पताल जाने वाले मरीज और उनके तीमारदार सबसे ज्यादा प्रभावित हुए।
मिर्जापुर में दबंगों की दहशत: युवक को जंगल में ले जाकर पीटा, बनाया वीडियो, दी जान से मारने की धमकी
स्थानीय लोगों के मुताबिक, सिविल लाइन, कचहरी रोड और अस्पताल मार्ग पर आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। इसका सबसे बड़ा खामियाजा गंभीर मरीजों को भुगतना पड़ता है, जिन्हें समय पर इलाज तक पहुंचने में दिक्कत होती है।
लोगों का कहना है कि यातायात व्यवस्था में सुधार नहीं होने के कारण यह समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। कचहरी रोड से लेकर सिविल लाइन अस्पताल तक लगने वाला जाम अब आम बात हो गई है।
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि अस्पताल और कचहरी क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए, ताकि मरीजों और आम लोगों को राहत मिल सके।
Location : Mirzapur
Published : 9 September 2026, 6:31 PM IST