Baliya: बलिया में खुशी मातम में बदली, श्रीरामपुर घाट पर तीन किशोर डूबे, छानबीन जारी

यूपी के बलिया के शहर कोतवाली अंतर्गत श्रीरामपुर घाट पर गुरुवार की सुबह करीब 10:30 बजे स्नान करते वक्त गहरे पानी में चले जाने के कारण तीन किशोर डूब गए। इसकी जानकारी होते ही घाट पर अफरा तफरी मच गई।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 23 April 2026, 4:14 PM IST

बलिया। खबर यूपी के बलिया से है, जहां शहर कोतवाली अंतर्गत श्रीरामपुर घाट पर गुरुवार की सुबह करीब 10:30 बजे स्नान करते वक्त गहरे पानी में चले जाने के कारण तीन किशोर डूब गए। इसकी जानकारी होते ही घाट पर अफरा तफरी मच गई। इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दी।सूचना मिलते ही मुकामी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। समाचार लिखे जाने तक छानबीन जारी था।

मिली जानकारी के अनुसार देवरिया जिले के थाना लार रोड निवासी भूसेरी सनी पटेल 15 वर्ष पुत्र राजन पटेल बलिया जनपद के जमुई थाना सिकंदरपुर अपनी नानी के यहां मुंडन संस्कार में आया हुआ था। जहां से शहर कोतवाली अंतर्गत श्रीरामपुर घाट पर मुंडन संस्कार में गया हुआ था।

स्नान करते वक्त डूबे

स्नान करते वक्त गहरे पानी में चले जाने के कारण वह डूब गया। वहीं दूसरी ओर बसडीह रोड थाना अंतर्गत एक गांव निवासी भल्लू पटेल 18 वर्ष श्रीरामपुर घाट पर स्नान करते वक्त गहरे पानी में चले जाने के कारण डूब गया। इसके अलावा बैरिया कस्बा निवासी किशन वर्मा 17 वर्ष पुत्र सत्यदेव वर्मा श्रीरामपुर घाट पर स्नान करते वक्त डूब गया। घटना के बाद श्रीरामपुर घाट पर अफरा तफरी के साथ ही चीख पुकार होने लगी। वही नाविक से लेकर के सूचना पर पहुंची पुलिस किशोरो के छानबीन में जुट गई। समाचार लिखे जाने तक छानबीन जारी था। इस बाबा शहर कोतवाल क्षितिज त्रिपाठी ने बताया कि श्रीरामपुर घाट पर मुंडन संस्कार के दौरान स्नान करते वक्त तीन के डूबने की सूचना है। जिसकी छानबीन की जा रही है।

Location :  Ballia

Published :  23 April 2026, 4:14 PM IST