हिंदी
Barabanki: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया। अंशिका वर्मा और कशिश वर्मा ने हाईस्कूल परीक्षा को संयुक्त रूप से टॉप किया है। डाइनामाइट न्यूज की टीम ने यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की टॉपर अंशिका वर्मा से बाराबंरी में उनके घर जाकर उनकी इस उपल्ब्धि के बारे में बातचीत की।
बाराबंरी में उनके घर और गांव में खुशी का माहौल है। उनके परिजन फूले नहीं समा रहे हैं।
टॉपर अंशिका वर्मा ने अपनी सफलता के राज के बारे में डाइनामाइट न्यूज़ पर कहा कि वह प्रतिदिन 6 से 7 घंटा पढ़ाई करती थी जिसका फल उसे आज मिला। उसने कहा कि वह बड़ी होकर इंजीनियर बनना चाहती हैं।
अंशिका वर्मा के पिता कुंदन लाल ने बताया कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उनकी बेटी अंशिका टॉपर बनेगी। उन्हें अपनी बेटी पर नाज है। डाइनामाइट न्यूज से बातचीत में उनकी आंखों से खुशी के आंसू छलक गए।
बता दें कि 10वीं बोर्ड परीक्षा में अंशिका वर्मा ने 97.83 अंक हासिल किए हैं। यूपी बोर्ड हाईस्कूल के नतीजों में बेटियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। टॉप-6 मेधावियों की सूची में 5 बेटियों ने जगह बनाई है।
Location : Barabanki
Published : 23 April 2026, 7:23 PM IST
No related posts found.