सड़क पर मनमानी करने वालों की खैर नहीं! पुलिस ने काटे 123 वाहनों के चालान

शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए यातायात पुलिस ने शनिवार को विशेष चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने कुल 123 वाहनों का चालान किया, जबकि एक वाहन को सीज कर दिया।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 31 October 2026, 5:16 PM IST

 देवरिया: शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए यातायात पुलिस ने शनिवार को विशेष चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस ने कुल 123 वाहनों का चालान किया, जबकि एक वाहन को सीज कर दिया।

पार्किंग क्षेत्र में खड़े वाहनों के खिलाफ चालान की कार्रवाई

अभियान के तहत रोडवेज बस स्टैंड पर बिना हेलमेट, दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी बैठाने और गलत नंबर प्लेट लगाकर चलने वाले वाहनों की जांच की गई। वहीं, जलकल रोड पर नो-पार्किंग क्षेत्र में खड़े वाहनों के खिलाफ चालान की कार्रवाई हुई। कोतवाली रोड पर भी सड़क किनारे नो-पार्किंग में खड़े वाहनों पर पुलिस ने शिकंजा कसा।

हाथरस में त्योहारों पर पुलिस का सख्त पहरा, अवैध पटाखों और मिलावटखोरी पर होगी कार्रवाई; अफवाह फैलाने वालों की भी खैर नहीं

पुलिस ने काटे 123 वाहनों के चालान फोटो सोर्स- डाइनामाइट न्यूज

मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई

इसके अलावा देवरिया-गोरखपुर मार्ग पर खरोह बॉर्डर के पास इंटरसेप्टर वाहन में लगे स्पीड लेजर गन से वाहनों की गति की जांच की गई। निर्धारित गति सीमा से अधिक रफ्तार में वाहन चलाने वालों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

AFMS Recruitment 2026: डॉक्टरों के लिए सेना में नौकरी का मौका, 120 पदों पर भर्ती, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया

यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए अभियान

यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की कि वे हेलमेट का प्रयोग करें, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं और अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़ा करें। पुलिस ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

Location :   देवरिया

Published :  31 October 2026, 5:16 PM IST