
प्रेम संबंध में शक बना खूनी वारदात की वजह (Image: AI Generated)
मृतका की पहचान अपर्णा (16) के रूप में हुई है। वह थूथुकुडी जिले के सेबथैयापुरम इलाके की रहने वाली थी और मुथुमलाई अम्मन स्कूल में 11वीं कक्षा की छात्रा थी। वहीं, आरोपी की पहचान कासी पांडियन के बेटे मुथुराजा (23) के रूप में हुई है। वह सेबथैयापुरम के पास सोलाई पुदुर स्थित वेदमणिक्कपुरम का रहने वाला था और इलाके की एक वेल्डिंग वर्कशॉप में काम करता था।
प्रेम का हुआ खौफनाक अंत (Image: Pinterest)
जानकारी के मुताबिक, मुथुराजा और अपर्णा के बीच प्रेम संबंध थे। आरोपी को शक था कि अपर्णा फोन पर किसी अन्य व्यक्ति से बात करती है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।
बताया जा रहा है कि शनिवार को स्कूल की छुट्टी होने के कारण अपर्णा घर पर अकेली थी। इसी दौरान मुथुराजा उसके घर पहुंच गया। वहां दोनों के बीच एक बार फिर कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और गुस्से में आकर आरोपी ने छात्रा पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद उसने उसका गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
छात्रा की हत्या करने के बाद आरोपी ने धारदार हथियार से खुद को भी घायल कर लिया। वह घर के अंदर ही बेहोश होकर गिर पड़ा। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। घर के अंदर आरोपी को गंभीर रूप से घायल और बेहोशी की हालत में देखकर उसे थूथुकुडी गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। गंभीर चोटें आने के कारण उसका इलाज जारी है।
वहीं, छात्रा के शव को सेबथैयापुरम सरकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) ले जाया गया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है।
Location : Tamil Nadu
Published : 22 November 2026, 1:25 PM IST