
जन-आमंत्रण रथ यात्रा (फोटो-सोर्स डाइनामाइट न्यूज)
Gorakhpur: “जिनके पितर तृप्त, उनके वंशज संतृप्त” के दिव्य संदेश के साथ चिल्लूपार क्षेत्र के बड़हलगंज सरयू तट पर आगामी 11 से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने जा रहे विराट रुद्र महायज्ञ को लेकर व्यापक तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में 14 मई से जन-जागरण एवं जन-भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से भव्य जन-आमंत्रण रथ यात्रा का शुभारंभ किया जाएगा।
लोगों को महायज्ञ में शामिल होने का निमंत्रण
यह यात्रा बड़हलगंज स्थित चरण पादुका कुटी से सुबह 10 बजे संत-महात्माओं के सानिध्य में विधिवत पूजन-अर्चन के बाद रवाना होगी। इस अवसर पर महायज्ञ से संबंधित ऑडियो, वीडियो, पोस्टर, स्टीकर और पत्रकों का लोकार्पण भी किया जाएगा। आयोजन समिति के अनुसार यह रथ यात्रा चिल्लूपार क्षेत्र सहित आसपास के विधानसभा क्षेत्रों और जनपदों तक पहुंचेगी तथा घर-घर जाकर लोगों को महायज्ञ में शामिल होने का निमंत्रण देगी।
बताया गया कि श्री पयहारी जी महाराज आश्रम स्थित चरण पादुका मंदिर में पूजन के बाद ठाकुर जी भगवान को हल्दी, तुलसी पत्र और पत्रक अर्पित कर प्रथम निमंत्रण दिया जाएगा। इसके बाद सरयू माता, लक्ष्मीनारायण भगवान, संत रविदास जी, काली माता, हनुमान जी और मार्ग के व्यापारियों को आमंत्रित करते हुए जनसंपर्क अभियान आगे बढ़ेगा।
फतेहपुर में आखिर ऐसा क्या हुआ कि 16 लोगों के खिलाफ दर्ज करना पड़ा मुकदमा?
विशेष जनसंपर्क टोलियां
महायज्ञ के लिए गांव-गांव जाकर हर घर से एक मुट्ठी चावल और सहयोग राशि एकत्र करने का अभियान भी शुरू होगा, जो यज्ञ सम्पन्न होने तक लगातार चलता रहेगा। इसके लिए 400 ग्राम समितियों और विभिन्न स्तरों पर करीब डेढ़ दर्जन आयोजन समितियों का गठन किया गया है। न्याय पंचायत, ग्राम पंचायत और नगर पंचायत स्तर पर विशेष जनसंपर्क टोलियां भी बनाई गई हैं।
पीएम मोदी की अपील पर राकेश टिकैत का समर्थन, बोले-मुसीबत में देश के साथ खड़ा रहना चाहिए
सामाजिक-सांस्कृतिक संगठनों से अपील
अयोध्या धाम के रंगमहल पीठाधीश्वर पूज्य श्री रामशरण दास जी महाराज के संरक्षण में होने वाले इस अनूठे आयोजन में देशभर के प्रमुख संत-महात्माओं, धर्माचार्यों और कथावाचकों का आगमन प्रस्तावित है। वहीं विश्व प्रसिद्ध कथावाचक आचार्य पुण्डरीक गोस्वामी सात दिनों तक सरयू की जलधारा के मध्य बैठकर श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराएंगे।आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों एवं सभी सामाजिक-सांस्कृतिक संगठनों से अपील की है कि वे इस ऐतिहासिक लोकमंगलकारी महायज्ञ में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।
Location : गोरखपुर
Published : 12 May 2026, 1:24 PM IST
Topics : Latest News Rath Yatra rudra mahayagya UP News