
8 लाख की सहायता (फोटो सोर्स- डाइनामाइट न्यूज)
Maharajganj: जनपद के सदर तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सालंतगढ़ वनटांगिया में हुए दर्दनाक हादसे के बाद प्रशासन ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की है। 5 मई को ईंट भट्ठे के पास पानी से भरे गहरे गड्ढे में डूबने से डब्लू साहनी के दो मासूम बच्चों की मौत हो गई थी। इस घटना से पूरे गांव में मातम पसर गया था और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था।
पीड़ित परिवार को राहत की प्रक्रिया शुरू
घटना के बाद शासन-प्रशासन हरकत में आया और पीड़ित परिवार को राहत पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू की गई। शुक्रवार को सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, उपजिलाधिकारी सदर जितेंद्र कुमार तथा तहसीलदार पंकज शाही पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने परिवार को सांत्वना देते हुए हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।
4-4 लाख रुपये के दो चेक सौंपे
अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में मृतक बच्चों के पिता डब्लू साहनी को आपदा राहत सहायता के तहत 4-4 लाख रुपये के दो चेक सौंपे गए। इस प्रकार कुल 8 लाख रुपये की आर्थिक सहायता परिवार को प्रदान की गई। चेक मिलने के दौरान गांव के कई लोग भी मौजूद रहे।
औरैया में प्रशासन की सख्ती से उड़े होश, जानें क्या हुई कार्रवाई
सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने कहा कि यह घटना बेहद दुखद है और सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि बच्चों को पानी भरे गड्ढों और खतरनाक स्थानों के आसपास अकेला न छोड़ें। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों ने भी क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक कदम उठाने की बात कही।
चंडीगढ़ में बम धमकी का मास्टरमाइंड कौन? गुजरात से युवक हिरासत में, पुलिस को मिली बड़ी लीड
गौरतलब है कि गांव के पास स्थित ईंट भट्ठे के गहरे गड्ढे में पानी भरा हुआ था, जिसमें खेलते समय दोनों मासूम गिर गए थे। काफी खोजबीन के बाद दोनों बच्चों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। इस दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया।
Location : Maharajganj
Published : 8 May 2026, 4:48 PM IST