
जिला जज, DM और SP ने किया महराजगंज जिला जेल का त्रैमासिक संयुक्त निरीक्षण
Maharajganj: जनपद में जिला जज अरविंद मालिक, जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना ने जिला कारागार महराजगंज का त्रैमासिक संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली, बंदियों की स्थिति, सुरक्षा व्यवस्था तथा सुविधाओं का आकलन करना रहा।
निरीक्षण के दौरान जिला जज ने पुरुष बैरक, महिला बैरक, रसोईघर, अस्पताल कक्ष और कारागार परिसर का विस्तार से जायजा लिया। उन्होंने कैदियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। कैदियों द्वारा उठाए गए मुद्दों के निस्तारण हेतु उन्होंने जेल प्रशासन को आवश्यक दिशा–निर्देश दिए।
Maharajganj Crime: जमीनी विवाद में 50 वर्षीय व्यक्ति की हत्या, एक आरोपी हिरासत में
जिला जज अरविंद मालिक ने सभी जेलकर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रत्येक बंदी के मानवाधिकारों की पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी कैदी को विधिक सहायता की आवश्यकता होने पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के साथ समन्वय कर तत्काल मदद उपलब्ध कराई जाए। बीमार बंदियों के बारे में जानकारी लेते हुए उन्होंने उनके नियमित स्वास्थ्य परीक्षण और उचित उपचार व्यवस्था पर विशेष जोर दिया।
महिला बैरक का निरीक्षण करते समय जिला न्यायाधीश ने महिला बंदियों से अलग से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना। समस्याओं के समाधान पर संतोषजनक कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए उन्होंने कहा कि महिला बंदियों की सुरक्षा, गोपनीयता और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं का विशेष ध्यान रखा जाए।
निरीक्षण दल ने जेल परिसर की साफ–सफाई, भोजन व्यवस्था और अनुशासन व्यवस्था की भी समीक्षा की। जिला जज एवं अधिकारियों ने व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए बताया कि आवश्यकतानुसार सुधार संबंधी सुझाव जेल अधीक्षक को दिए गए हैं।
DM Maharajganj ने किया डोर-टू-डोर निरीक्षण, मतदाताओं को किया जागरूक
इस मौके पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) श्री मुकेश यादव, जेल अधीक्षक बी.के. गौतम सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने संयुक्त रूप से जेल सुरक्षा व्यवस्था और बंदियों की सुविधा बढ़ाने संबंधी दिशा-निर्देश जारी किए।
Location : Maharajganj
Published : 8 December 2025, 5:58 PM IST